पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सरैठा निवासी समाजिक कार्यकर्ता व भाकियू के जिला मीडिया प्रभारी नितेश सिंह ने उपजिलाधिकारी रूदौली को शिकायती पत्र देकर अवैध तरह से चलाए जा रहे शराब के ठेके को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है। उपजिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में नितेश सिंह ने क्षेत्र के शिव नगर चौराहा(भिटवा)पर अवैध तरह से सरकारी शराब की दुकान चल रही है जो दूसरी जगह चिन्हित है लेकिन वहां पर न खोल कर दूसरे जगह में जान बूझकर संचालन किया जा रहा है और शराब की दुकान के महज 100 मीटर की दूरी पर दोनों तरफ विद्यालय चल रहा है एक तरफ इंटर कालेज व दूसरी तरफ ग्रामीण पब्लिक स्कूल चल रहा है। दोनों विद्यालयों में लगभग 1500 से अधिक बच्चे है इनमें क्षेत्र के कई गांवों से विद्यालय में छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आती हैं छात्र छात्राओं के विद्यालय आते जाते समय शराब की दुकान पर शराबी जमघट लगाए रहते है। वहीं शराबियों द्दार छिटाकशी की जाती हैं जिससे आए दिन मारपीट,गाली गलौज व विवाद होते रहते है। जिस कारण विद्यालय परिवार सहित छात्र छात्राओं के परिजनों को भी काफी असुविधा होती है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता नितेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि शराब संचालक बहुत ही बदनीयत किस्म का इंसान है जो आए दिन कोई न कोई बवाल कराता रहता है। इससे विद्यालय में छात्र छात्राओं की पढ़ाई भी सुचारू रूप से होने में असुविधा उत्पन्न हो रही है।उन्होंने उपजिलाधिकारी रूदौली को जनहित में दिए गए शिकायती पत्र पर तत्काल प्रभाव से छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए व बच्चों के भविष्य को उज्जवल करने के लिए शराब का यह ठेका कही अलग शिफ्ट कराने की मांग की है।उपजिलाधिकारी अंशुमान सिंह ने बताया कि जाँच करा कर कार्यवाही की जाएगी।