Santosh Kumar Yadav / Thu, Jul 20, 2023 / Post views : 167
अहमदाबाद । देर रात लगभग 3 बजे गुजरात के अहमदाबाद में में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया यहां के सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग पर इस्कॉन ब्रिज पर हुए इस हिट एंड रन रोड एक्सीडेंट में एक जगुआर कार ने कई लोगों को रौंद दिया इस हादसे में पुलिस कांस्टेबल सहित 9 की मौत हो गई । मृतकों में बोटाद जिले के सुरेंद्रनगर के युवक शामिल थे । जगुआर की स्पीड 150 किलोमीटर से ज्यादा थी इस हादसे में 13 लोगों के घायल होने की भी खबर है जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया इस्कॉन ब्रिज पर गुरुवार की सुबह एक दूसरा हादसा हुआ था, जिसमें ट्रक ने एक थार एसयूवी को टक्कर मार दी थी इस हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई । इसी दौरान एक तेज रफ्तार जगुआर कार पुल पर मौजूद लोगों को रौंदती हुई निकल गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन