अयोध्या । उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में 13 दिन के व्यवधान के बाद फिर से पुरानी ऑनलाइन व्यवस्था बहाल हो गई है। मुख्यालय पर नया सर्वर स्थापित कर रोडवेज में एडवांस और तत्काल आनलाइन बुकिंग, मासिक सीजन टिकट निर्माण तथा यूपीआई से पेमेंट सेवा शुरू हो गई है। ई टिकटिंग मशीनों का संचालन रोडवेज महकमें ने पहले ही शुरू कर दिया था।
यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं के डिजिलीकरण और आधुनिक तकनीकि के इस्तेमाल को लेकर परिवहन निगम ओर से तमाम व्यवस्थाओं को ऑनलाइन किया गया था। ठेके पर संचालित सेवा में कुछ दिन पूर्व ही परिवहन निगम ने नई सेवा प्रदाता कंपनी से अनुबंध किया है। 25 अप्रैल की सुबह सेवा प्रदाता कंपनी का डाटा हैक कर हैकर्स की ओर से बड़ी रकम की मांग की गई थी। प्रकरण में प्रबंधन की ओर से अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करायी गई थी और तकनीकी टीम डाटा रिकवरी में लगाया गया था। हैकिंग के चलते परिवहन निगम में सभी ऑनलाइन सेवाएं वातानुकूलित और वाल्वो बसों की ऑनलाइन बुकिंग, यूपीआई से पेमेंट तथा ई टिकटिंग मशीन बंद हो गई थी, जिसके चलते रोडवेज विभाग को कामकाज मैनुअल व्यवस्था में लाना पड़ा था।