Sun, 22 Nov 2026
Breaking News
जनगणना 2027: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना : जघर बैठे मोबाइल से दर्ज करा सकेंगे परिवार का विवरण | वाराणसी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव : नमो घाट पर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल | दिल्ली में बब्बू भैया की दिग्गज भाजपा नेताओं से मुलाकात : बदायूं की राजनीति में बढ़ी हलचल | मा कामाख्या धाम में 1.51 लाख दीपों से जगमगाया गोमती तट : छठे दीपोत्सव में बना नया रिकॉर्ड | दीपोत्सव से पहले दुल्हन की तरह सजी रामनगरी अयोध्या : सरयू तट से धर्मपथ तक जगमगाई रोशनी | महराजगंज: दीपावली से पहले पटाखों की दुकानों पर छापेमारी : फरेनिया बाजार में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज : आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी | झांसी: होटल में नवविवाहिता की अचानक गिरने से मौत : CCTV में कैद हुई घटना; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | 30 और 31 अक्टूबर को होगी BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक : अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि | 31 अक्टूबर को सरदार पटेल भवन में होगा जयंती समारोह : कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि होंगे शामिल | जनगणना 2027: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना : जघर बैठे मोबाइल से दर्ज करा सकेंगे परिवार का विवरण | वाराणसी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव : नमो घाट पर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल | दिल्ली में बब्बू भैया की दिग्गज भाजपा नेताओं से मुलाकात : बदायूं की राजनीति में बढ़ी हलचल | मा कामाख्या धाम में 1.51 लाख दीपों से जगमगाया गोमती तट : छठे दीपोत्सव में बना नया रिकॉर्ड | दीपोत्सव से पहले दुल्हन की तरह सजी रामनगरी अयोध्या : सरयू तट से धर्मपथ तक जगमगाई रोशनी | महराजगंज: दीपावली से पहले पटाखों की दुकानों पर छापेमारी : फरेनिया बाजार में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज : आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी | झांसी: होटल में नवविवाहिता की अचानक गिरने से मौत : CCTV में कैद हुई घटना; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | 30 और 31 अक्टूबर को होगी BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक : अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि | 31 अक्टूबर को सरदार पटेल भवन में होगा जयंती समारोह : कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि होंगे शामिल | जनगणना 2027: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना : जघर बैठे मोबाइल से दर्ज करा सकेंगे परिवार का विवरण | वाराणसी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव : नमो घाट पर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल | दिल्ली में बब्बू भैया की दिग्गज भाजपा नेताओं से मुलाकात : बदायूं की राजनीति में बढ़ी हलचल | मा कामाख्या धाम में 1.51 लाख दीपों से जगमगाया गोमती तट : छठे दीपोत्सव में बना नया रिकॉर्ड | दीपोत्सव से पहले दुल्हन की तरह सजी रामनगरी अयोध्या : सरयू तट से धर्मपथ तक जगमगाई रोशनी | महराजगंज: दीपावली से पहले पटाखों की दुकानों पर छापेमारी : फरेनिया बाजार में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज : आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी | झांसी: होटल में नवविवाहिता की अचानक गिरने से मौत : CCTV में कैद हुई घटना; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | 30 और 31 अक्टूबर को होगी BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक : अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि | 31 अक्टूबर को सरदार पटेल भवन में होगा जयंती समारोह : कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि होंगे शामिल |

: अयोध्या राम मंदिर के 161 फीट शिखर पर पीएम मोदी फहराएंगे केसरिया धर्म ध्वज, इस दिन होगा समारोह 

Santosh Kumar Yadav / Sun, Oct 12, 2025 / Post views : 274

Share:
अयोध्या। राम मंदिर के 161 फीट ऊंचे स्वर्णमंडित शिखर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 नवंबर को धर्म ध्वजा फहराएंगे। यह धर्म ध्वजा केसरिया रंग की होगी। इस पर सूर्यवंश के प्रतीक सूर्य और अयोध्या के राजध्वज के रूप में कोविदार वृक्ष का चिह्न अंकित रहेगा। इसके समन्वय के रूप में ओंकार चिह्न भी उकेरा रहेगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की धार्मिक समिति के अध्यक्ष गोविंददेव गिरि ने कहाकि पांच दिवसीय ध्वजारोहण समारोह अत्यंत मंगलकारी होगा और मंदिरों के पूर्ण होने का प्रतीक होगा। 21 नवंबर से शुरू होने वाले विविध अनुष्ठानों की पूर्णाहुति राम-सीता विवाह की पंचमी के दिन 25 नवंबर को होगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत भी उपस्थित रहेंगे। गत दिनों ध्वजारोहण समारोह की रूपरेखा पर विमर्श के लिए पुणे से रामनगरी पहुंचे ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि ने बताया कि राम मंदिर की धर्म ध्वजा को लेकर निर्णय ले लिया गया है। त्याग, वीरता और धर्म के प्रतीक केसरिया रंग को ही मान्यता दी गई है। धर्म ध्वजा की लंबाई 22 फीट और चौड़ाई 11 फीट होगी। इस पर अंकित होने वाले तीनों चिह्न धर्म, शक्ति और सत्य के प्रतीक होंगे। राम मंदिर के साथ ही सभी सात पूरक मंदिरों के शिखर पर भी ध्वजा फहराई जाएगी। गोविंददेव गिरि ने बताया कि पांच दिवसीय अनुष्ठान में राम मंदिर के साथ भगवान शंकर, भगवान गणेश, भगवान सूर्य, मां दुर्गा, मां अन्नपूर्णा, हनुमानजी व शेषावतार लक्ष्मण जी के मंदिरों में भी पंचायतन पद्धति के अनुसार विशेष पूजन-अर्चन व हवन का क्रम चलता रहेगा। ध्वजारोहण समारोह के उपरांत रामजन्मभूमि परिसर में अन्य कार्य जैसे कार्यालय, सभागार आदि का निर्माण तो गतिशील रहेंगे, परंतु मंदिरों का कोई कार्य अवशेष नहीं रहेगा। इस समारोह को पूर्वी उत्तर प्रदेश तक ही सीमित रखा जाएगा। इसमें अयोध्या व अवध क्षेत्र पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रयास यह है कि इस क्षेत्र के प्रमुख संत-धर्माचार्यों के साथ सभी समाज के प्रतिनिधि ध्वजारोहण समारोह के सहभागी बनें। उन्हें आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें