अयोध्या: मामला जनपद के थाना रौनाही क्षेत्र के ग्राम शेखपुरा जाफर से है पीड़िता महिला अपने पुत्र, पुत्री के साथ खेत की सिचाई कर रही थी कि पुरानी रंजिश को लेकर प्रधान प्रतिनिधि व उसके सहयोगी दबंगों ने वाहन चढाकर पाइप फ़ाड़ दिया पीड़िता थाना से लेकर जिला तक लग रही चक्कर नहीं मिल रहा न्याय मिलने की उम्मीद नही है अयोध्या जनपद थाना रौनाही क्षेत्र के ग्राम शेखपुरा जाफर में पीड़िता महिला निर्मला ने बताया कि मैं अपने पुत्र, पुत्री के साथ खेत की सिंचाई कर रही थी पुरानी रंजिश को लेकर गाँव के दबंग प्रधान प्रतिनिधि मुकेश कुमार ग्राम मठिया अपनी चार पहिया वाहन से जा रहा था जब उसने देखा कि खेत की सिंचाई हो रही है तभी तेज रफ्तार से वाहन चलकर पाइप फाड़ दिया पीड़िता ने जब विरोध किया तो सुनियोजित तरीके से महिला और उसकी बेटी को दबंगो ने पीटा और जी भर गाली गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा दबंगो ने पीड़िता की पुत्री को इतना पीटा जिससे वह वही गिरकर बेहोश हो गई जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी ने अकेला पाकर पीड़ितों को मारा पीटा है इस वारदात में प्रधान प्रतिनिधि मुकेश का भाई राकेश व विकास भी शामिल था मुकेश कहने लगे तुम्हारी कोई औकात नहीं है और ना ही कुछ बिगाड़ पाओगे थाने पर जाओगे तो तुम्हारे ऊपर गाड़ी चढ़ा देंगे और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए, पीड़िता महिला ने संबंधित अधिकारियों से की शिकायत दिनांक 5 जनवरी 2025 का है मामला न्याय के लिए थाने से लेकर जिले का लग रही चक्कर नहीं मिल रहा है प्रधान ने थानेदार की कुर्सी को ठेके पर ले लिया है पीड़िता और उनकी बेटी का पुलिस ने कई दिन टहलाने के लिए मेडिको लीगल भी कराया है लेकिन एफआईआर दर्ज करने आनाकानी जारी है भ्रष्टाचार के दानव के प्रभाव मे एसएसपी अयोध्या को दी गई शिकायत पर कोई कार्यवाही नही की जा रही है
[video width="848" height="478" mp4="https://uphulchul.com/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250110-WA0565.mp4"][/video]