Santosh Kumar Yadav / Sat, Nov 25, 2023 / Post views : 9
अपना दल के संस्थापक इंजीनियर स्व बलिहारी पटेल की नीतियों को अमल में लेकर समता मूलक समाज में हक और अधिकार छीनने के लिए तैयार हो जाएं।
मसौधा बाजार के राणी सती मंदिर परिसर में समता स्वतंत्रता एवं न्याय बचाओ आंदोलन के बैनर तले आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही जनता दल यूवा महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी पटेल ने गुजरात मॉडल और बिहार मॉडल सरकार की तुलनात्मक स्थिति का व्याख्यान करते हुए कहा कि हम सब भ्रष्टाचार एवं संप्रदायिकता के खिलाफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार मॉडल सरकार को अपनाते हुए देश के संविधान की रक्षा के लिए मैदान में हैं।
वहीं दूसरी तरफ संविधान को खत्म करने वाले और देश को बेचने वाले लोग सक्रिय हैं। संविधान को बचाने वाले लोगों को अपना दल के संस्थापक स्व बलिहारी बाबू के बताए हुए रास्ते को अपनाकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के साथ चलना होगा। तभी देश और संविधान बचेगा। बताया कि गुजरात और बिहार यूपी में महंगाई में बड़े पैमाने पर अंतर है जो गलत है।
गुजरात में खाद बीज पानी पेट्रोल डीजल तक सस्ता है। लेकिन यूपी और बिहार में महंगाई चरम पर है। भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में जनता दल यू नीतीश कुमार सरकार किसानों का मसीहा बनकर काम कर रही है जबकि यूपी में किसान को लूटा जा रहा है लेकिन जिम्मेदारों ने आंख कान मूंद रखा है।
अपना दल बलिहारी राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मराज पटेल ने कहा कि, क्या यूपी में माफियाओं की कमी है लेकिन जो भाजपा का पोशाक ओढ़ चुके हैं। वह खास बन कर मौज कर रहे हैं। अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी की गई । महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया। लेकिन महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा करने का ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार दिखावा कर रही है। महिलाओं के साथ जगह-जगह जुल्म ढाये जा रहे हैं। लेकिन सरकार में बैठे लोगों के कानों जूं तक नहीं रेंगती है। इस सांप्रदायिक सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमेरा समाज को एकजुट होने की जरूरत आ गई है। कार्यक्रम में दिशा पटेल, डॉक्टर रविंद्र द्विवेदी, कनिक राम पटेल, इंद्रजीत पटेल, राज बहादुर सिंह, मयंक सिंह, संजय सिंह पटेल, श्याम जी पटेल ने अपने विचार रखे। इस मौके पर जनपद के तमाम तहसीलों से लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन