अयोध्या। पूरे प्रदेश में जहां पर विद्युत आपूर्ति को लेकर हाहाकार मचा हुआ है वहीं पर उच्च न्यायालय वह सरकार के सख्त रवैया अपनाने के कारण प्रशासन भी विद्युत आपूर्ति की बहाली के संबंध में सख्त हो चुका है वैसे कल देर शाम सरकारी निर्देश के बाद लगभग सभी विद्युत उप केंद्रों पर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई थी परंतु जिन विद्युत सर्विस स्टेशनों के अंतर्गत संबंधित क्षेत्रों में मौजूद किसी फाल्ट के कारण संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई उन फाल्ट को अटेंड कर आज दोपहर तक विद्युत सप्लाई चालू कराने के निर्देश विद्युत विभाग के बड़े अधिकारियों के द्वारा निर्गत किए जा चुके हैं अयोध्या मंडल के मुख्य अभियंता से बात करने पर बताया गया जिन क्षेत्रों में फाल्ट है उन क्षेत्रों के निवासियों के द्वारा संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर फाल्ट को अटेंड कराने का प्रयास अवश्य किया जाएगा।