Mon, 14 Sep 2026
Breaking News
अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं |

उमेश पाल हत्याकांड में पत्नी जया पाल का कोर्ट में बयान : बोलीं- आज भी जान को खतरा

Santosh Kumar Yadav / Tue, Sep 1, 2026 / Post views : 253

Share:

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर प्रयागराज से सामने आई है। उमेश पाल की पत्नी जया पाल मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचीं, जहां उन्होंने मामले में अपना बयान दर्ज कराया। अदालत में जया पाल ने 24 फरवरी 2023 को हुए सनसनीखेज हत्याकांड से पहले की गई कथित रेकी और घटना से जुड़े घटनाक्रम को सिलसिलेवार तरीके से अदालत के सामने रखा।

दिनदहाड़े हुई थी उमेश पाल की हत्या

धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेम सराय में 24 फरवरी 2023 को बसपा के तत्कालीन विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह और अधिवक्ता उमेश पाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले में उमेश पाल के साथ उनके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई थी।

हत्याकांड के बाद उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर धूमनगंज थाने में अतीक अहमद के परिवार, शूटरों और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में आरोपपत्र भी दाखिल कर चुकी है।

कई आरोपी बनाए गए हैं नामजद

मामले में अतीक अहमद के बेटे अली अहमद और उमर, अधिवक्ता विजय मिश्रा, खान सौलत हनीफ, एखलाक अहमद, सदाकत खान, शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी, जैनब और कथित शूटर गुड्डू मुस्लिम, मोहम्मद अरमान व साबिर समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी, जैनब, गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर समेत कुछ आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

जया पाल ने जताया जान का खतरा

कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद बाहर निकलीं जया पाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी जान को खतरा अभी भी बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार को भी उनकी रेकी की गई और अतीक गैंग से जुड़े कुछ लोग अब भी सक्रिय हैं।

जया पाल ने अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र भी दिया और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया।

कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को दिए सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

जया पाल की सुरक्षा से जुड़ी शिकायत और उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज को देखते हुए कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को उनकी सुरक्षा तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान अदालत परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अधिवक्ता मौके पर मौजूद रहे।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से जया पाल लगातार अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताती रही हैं। ऐसे में अदालत में मंगलवार को दर्ज कराया गया उनका बयान मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement