Santosh Kumar Yadav / Sun, Aug 30, 2026 / Post views : 345
रुदौली (अयोध्या)। जहांगीराबाद ममरेजनगर ग्राम के ग्रामीणों ने गांव की बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर रुदौली भाजपा विधायक को प्रार्थना पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने संबंधित विकास कार्य कराए जाने की मांग करते हुए समस्या के शीघ्र निस्तारण की अपील की।
पवन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक को दिए प्रार्थना पत्र में गांव में आवश्यक विकास कार्य कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार सड़क, रास्ते और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित स्थान पर नाली निर्माण एवं इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने की मांग रखी।
प्रार्थना पत्र सौंपने वालों में आकाश, शिवराम सिंह, उदयराज, रामकुबेर, दिनेश कुमार, कृष्ण कुमार, बिंद्रा प्रसाद सहित अन्य ग्रामवासी शामिल रहे।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि विधायक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे और जल्द ही विकास कार्य शुरू कराकर ग्रामीणों को समस्या से राहत दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन