Santosh Kumar Yadav / Mon, Sep 7, 2026 / Post views : 118
बरेली। शाही थाना क्षेत्र के बकेनिया वीरपुर गांव में निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक का जीना गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में मलबे की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
मृतक मजदूर की पहचान वरुण के रूप में हुई है। वहीं घायल मजदूर राजेश को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर पहले से ही समस्याएं हैं और निर्माण कार्य पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद लोगों को अपेक्षित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
फिलहाल हादसे की वास्तविक वजह और निर्माण कार्य की गुणवत्ता से जुड़े आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन