Santosh Kumar Yadav / Fri, Dec 29, 2023 / Post views : 191
घटना की जानकारी जब पंजाब में रह रहे विजय सिंह के तीसरे बेटे मुनीश (25 वर्ष) को हुई तो उसने भी आत्महत्या करने की ठान ली। हालांकि वह घटना की जानकारी मिलने से पहले ही पंजाब से वापस घर लौट रहा था। देर रात धनारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद पुल के पास मुनीश ने पेड़ पर फंदे से लटक कर जान दे दी। देर रात परिजनों ने उसका शव भी पेड़ से उतार लिया।
परिजनों ने पान सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार को जबकि मुनीश का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह किया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। एएसपी श्रीश चंद, सीओ, एसडीएम मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी घटना को लेकर परिजनों से जानकारी ले रहे हैं। दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन