Mon, 14 Sep 2026
Breaking News
अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं |

: शर्मनाक: अस्पताल के वाहन में डीजल भराओ, तब ले जाओ गाड़ी, गोंडा में पिता बाइक से घर ले गया बेटी का शव

Santosh Kumar Yadav / Tue, May 2, 2023 / Post views : 163

Share:
गोंडा। मंडल मुख्यालय के लाइफ लाइन कहे जाने वाले बाबू ईश्वर शरण जिला अस्पताल से एक फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिला अस्पताल में एक पिता को अपनी बेटी के शव को ले जाने के लिए न तो स्ट्रेचर मिला और न ही शव वाहन। लाचार पिता बेटी का शव गोद में उठाए अस्पताल में घूमता रहा लेकिन जिम्मेदार उससे डीजल के पैसे मांगते रहे। आखिरकार लाचार होकर उसे बाइक पर बेटी का शव रखकर घर ले जाना पड़ा। बाइक पर बेटी का शव उठाए बेबस‌ पिता की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के गुलगुलिया गांव रहने वाली एक किशोरी को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया था। बेहोशी की हालत‌ में उसका पिता इलाज के लिए उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा तो डाक्टरों ने अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित मेडिकल वार्ड में उसे भर्ती करा दिया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।‌ बेटी की मौत के गम में डूबा पिता को स्ट्रेचर के अभाव में शव गोद में लेकर दूसरी मंजिल से नीचे उतरना पड़ा।‌ नीचे पहुंचकर उसने जिम्मेदारों से बेटी का शव घर ले जाने के लिए शव वाहन की मांग की तो उससे डीजल के पैसे मांगे गए। उसने पैसे देने में असमर्थता जताई तो चालक ने वाहन ले जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद लाचार पिता बेटी के शव को बाइक पर लादकर घर ले गया। जिसने भी इस दृष्य को देखा वह इस सरकारी व्यवस्था को कोसता नजर आया। बेटी के शव को गोद में उठाए लाचार पिता की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अस्पताल के तीन शव वाहन में से दो खराब

जिला अस्पताल को शव ले जाने के लिए तीन वाहन मिले थे। जिसमें एक शव वाहन जिला अस्पताल तथा दो सीएमओ ऑफिस से संबद्ध है। तीन वाहन होने के बाद भी लोगों को शव जाने के लिए वाहन नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल के कर्मचारियों की बात माने तो दो वाहन खराब पड़े हैं। उनकी मरम्मत कराने के लिए शासन से पत्राचार किया गया है। वर्तमान में वाहनों में तेल डलवाने के बाद ही वाहन ले जा सकते हैं। अस्पताल स्वशासी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हो गया है। 31 मार्च के बाद शासन से कोई बजट नहीं मिला है। ऐसी मजबूरी में हम लोग क्या करें। सिर्फ एक ही व्यवस्था बनती है। पीड़ित परिवार वाहन में डीजल डलवाए फिर उसे ले जाए …डा पीडी गुप्ता, सीएमएस- जिला अस्पताल।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement