Mon, 14 Sep 2026
Breaking News
अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं |

: निषाद पार्टी नेता की आत्महत्या से राजनीतिक उबाल, विधायक सरवन निषाद का भारी विरोध

Santosh Kumar Yadav / Sat, Feb 22, 2025 / Post views : 99

Share:
महराजगंज। निषाद पार्टी के नेता धर्मात्मा निषाद की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। चौरी चौरा के विधायक ई. सरवन निषाद, जो इस मामले में आरोपित हैं, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद के निर्देशानुसार स्वर्गीय धर्मात्मा निषाद के पैतृक आवास नरकटहा, जनपद महराजगंज परिजनों से मिलने पहुंचे। यहाँ उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। धर्मात्मा निषाद के बड़े भाई परमात्मा निषाद और ग्रामीणों ने विधायक के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। परमात्मा निषाद ने आरोप लगाया कि उनके भाई की मौत के लिए विधायक और पार्टी के अन्य नेता जिम्मेदार हैं, जिन्होंने उनके भाई को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उन्होंने कहा कि उनके पास इस उत्पीड़न के पुख्ता सबूत मौजूद हैं। घटना पर अपनी सफाई देते हुए विधायक सरवन निषाद ने कहा कि वे निर्दोष हैं और अगर जांच में दोषी पाए जाते हैं, तो वे जेल जाने के लिए तैयार हैं। उनके विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। 16 फरवरी को धर्मात्मा निषाद ने आत्महत्या करने से पहले एक फेसबुक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने कई नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने लिखा था कि वे पिछले 10 वर्षों से डॉ. संजय कुमार निषाद के साथ जुड़े हुए थे और निषाद समाज के हित में लगातार संघर्ष कर रहे थे। लेकिन जब उनकी लोकप्रियता बढ़ी, तो उनके खिलाफ साजिशें रची गईं। धर्मात्मा निषाद ने अपनी पोस्ट में आरोप लगाया था कि डॉ. संजय कुमार निषाद और उनके बेटों ने योजनाबद्ध तरीके से उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाया और उनके सहयोगियों को भी उनके खिलाफ भड़काया। उन्होंने बताया कि एक लूटपाट के फर्जी केस में उन्हें फंसाया गया, जिसकी वजह से उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा। उन्होंने अपने करीबी मित्र जय प्रकाश निषाद पर भी धोखा देने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने गुलशन निषाद नामक व्यक्ति की हत्या का जिक्र किया, जिसे प्रशासन ने दुर्घटना बताकर दबाने की कोशिश की थी। जब वे इस मामले में पुलिस पर दबाव बनाने पहुंचे, तो उल्टा उनके खिलाफ ही मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। धर्मात्मा निषाद की आत्महत्या के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। इस घटना ने निषाद पार्टी के भीतर की कलह को उजागर कर दिया है और पार्टी के नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement