Tue, 15 Sep 2026
Breaking News
अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील |

: अपहरण के बाद हत्या मामले में अभी उलझे हैं कई सवाल, वारदात में शामिल लोगों की तलाश कर रही पुलिस

Santosh Kumar Yadav / Sat, Feb 3, 2024 / Post views : 100

Share:
तारुन, अयोध्या। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलगरा मजरेमिश्रा निवासी कारोबारी सूर्यदेव कसौधन उर्फ मनोज के आठ वर्षीय बेटे की अगवा कर हत्या मामले में अभी कई सवाल उलझे हुए हैं। नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान किया है, लेकिन अभी हत्या क्यों की गई और वारदात में कौन-कौन शमिल था तथा वारदात कैसे अंजाम दी गई, इस सवाल का जवाब पुलिस को तलाशना है। वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। आठ दिनों से घटना स्थल चटनियां बाबा जंगल सहित आसपास का इलाका छाना जा रहा है, लेकिन पुलिस को अभी कोई खास कामयाबी नही मिल पाई है।  अगवा होने के अगले दिन जंगल स्थित गढ्ढे में किशोर का शव मिलने के बाद उसके पिता ने गांव निवासी जय प्रकाश यादव के खिलाफ वारदात की आशंका जताई थी। नामजद आरोपी से चार दिन की पूछताछ और पड़ताल के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया, लेकिन यह बात किसी के गले नही उतर रही है। लोगों का कहना है कि जय प्रकाश ने हत्या की तो क्यों की ? नामजद आरोपी के पिता से जमीन तो सात माह पहले मृतक के चाचा पंकज ने खरीदी थी लेकिन जमीन को लेकर विक्रेता से कोई विवाद नहीं हुआ। वहीं मृतक के पिता और चाचा के बीच बंटवारा हो चुका है। पुलिस को इस बात की जानकारी जरूर है कि वारदात में अन्य लोग शामिल थे, लेकिन वह कौन है, इसको लेकर पुलिस टीमें खाक छान रही है। हाल यह है कि अभी पुलिस वारदात के कारण तक ही नहीं पहुँच पाई है। घटनास्थल से गढ्ढे में शव को ढंकने में प्रयुक्त सरपत तथा शव के पास खून के छींटे मिले हैं लेकिन अगर हत्या वहीं की गई तो काफी खून मिलना चाहिए था।थानाध्यक्ष ओम प्रकाश राय का कहना है कि मामले की गहराई तक जाने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हैं। जल्द ही वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement