Mon, 14 Sep 2026
Breaking News
अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं |

: वैज्ञानिकों ने सबसे बड़े ब्रह्मांडीय विस्फोट का पता लगाया, जानिए क्या कहा?

Santosh Kumar Yadav / Fri, May 12, 2023 / Post views : 290

Share:
नई दिल्ली। खगोलविदों ने कहा है कि उन्होंने अब तक के सबसे बड़े ब्रह्मांडीय विस्फोट का पता लगाया है, जिन्हें देखा जा सका है। खगोलविदों के अनुसार यह विस्फोट तीन साल से अधिक समय तक चला। इस विस्फोट को एटी2021आईडब्ल्यूएक्स नाम दिया गया है। शोधकर्ताओं ने कहा कि यह विस्फोट लगभग आठ अरब प्रकाश वर्ष दूर हुआ था जब ब्रह्मांड लगभग छह अरब वर्ष पुराना था। दूरबीनों के एक नेटवर्क द्वारा अब भी विस्फोट को देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह विस्फोट किसी भी ज्ञात ‘सुपरनोवा’ या तारे में विस्फोट की तुलना में दस गुना अधिक चमकीला है। खगोलविदों के अनुसार अधिकांश ‘सुपरनोवा’ कुछ महीनों के लिए स्पष्ट रूप से चमकता है लेकिन यह विस्फोट तीन साल से अधिक समय तक चला। साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय के शोधकर्ता फिलिप विस्मैन ने कहा कि संयोग से ही इस परिघटना का पता लगा और वे एक प्रकार के ‘सुपरनोवा’ की खोज कर रहे थे। उसी दौरान ‘एल्गोरिदम’ से इसकी जानकारी मिली। यह अध्ययन रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। विस्मैन ने एक बयान में कहा कि ज्यादातर ‘सुपरनोवा’ और अन्य ऐसी घटनाएं कुछ महीनों में ही खत्म हो जाती हैं एवं दो से अधिक साल तक चमकना असामान्य बात है। एटी2021आईडब्ल्यूएक्स को सबसे पहले 2020 में अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में खोजा गया था। विस्फोट के पैमाने के बारे में अब तक ठोस जानकारी नहीं है और इस तरह के विस्फोट के कारणों को लेकर अलग-अलग सिद्धांत हैं। लेकिन इस टीम का मानना है कि सबसे व्यावहारिक स्पष्टीकरण गैस (ज्यादातर हाइड्रोजन) या धूल का एक बहुत बड़ा बादल का बनना है जो इसकी कक्षा से दूर आ गया है।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement