Tue, 15 Sep 2026
Breaking News
अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील |

: इमरान खान और पत्नी के पाकिस्तान छोड़ने पर रोक लगाई गई: पाक मीडिया

Santosh Kumar Yadav / Fri, May 26, 2023 / Post views : 159

Share:
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी के साथ-साथ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 600 से ज्यादा नेताओं और पूर्व जनप्रतिनिधियों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। मीडिया में आई खबरों में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में नौ मई को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद देशभर में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद से पीटीआई प्रमुख खान समेत पार्टी के कई शीर्ष नेता आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। संघीय जांच प्राधिकरण (एफआईए) के सूत्रों के हवाले से ‘जियो न्यूज़’ ने खबर दी है कि नौ मई को हिंसा और शहीद स्मारकों के अपमान में संलिप्तता को लेकर पीटीआई प्रमुख और पार्टी के अन्य नेताओं के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। हालांकि, खान की पार्टी की ओर से इस घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों ने बताया कि नामों को एफआईए की प्रांतीय राष्ट्रीय पहचान सूची (पीएनआईएल) में शामिल किया गया है ताकि वे विदेश न जा सकें। सूत्रों ने दावा किया कि पीटीआई के कुछ नेताओं और पदाधिकारियों ने पिछले तीन दिनों में मुल्क छोड़ने की कोशिश की। हालांकि उन्हें हवाईअड्डों पर रोक दिया गया। सूची में मुराद सईद, मलीका बुखारी, फवाद चौधरी, हम्माद अजहर, कासिम सूरी, असद कैसर, यास्मीन राशिद और मियां असलम इकबाल के नाम शामिल हैं। फवाद चौधरी पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं लेकिन उनका नाम उन लोगों में शामिल किया गया है जो पाकिस्तान से बाहर नहीं जा सकते हैं। इससे पहले ‘समा’ समाचार चैनल ने खबर दी थी कि संघीय सरकार ने खान और उनकी पत्नी समेत 80 लोगों के नाम उड़ान निषेध सूची में शामिल करने का फैसला किया है। चैनल के मुताबिक, संबंधित संस्थानों की सिफारिश पर पीटीआई के नेताओं के नाम सूची में डाले गए हैं। खबर में कहा गया है कि पुलिस विभाग, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो और भ्रष्टाचार विरोधी महकमे ने गृह मंत्रालय से इन नामों को उड़ान निषेध सूची में शामिल करने की गुजारिश की थी। उड़ान निषेध सूची को गृह मंत्रालय रखता है और हवाई अड्डों तथा देश से बाहर जाने के अन्य मार्गों पर तैनात अधिकारियों को उन लोगों के नाम दिए जाते हैं जिनके मुल्क छोड़ने पर पाबंदी होती है। जब खान प्रधानमंत्री थे तब पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन नेता और मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ समेत कई हाई प्रोफाइल लोगों के नाम इस सूची में शामिल थे।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement