अयोध्या। अयोध्या में स्थानीय निकाय चुनाव का पारा अब चढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अयोध्या में नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। पत्रों की जांच हो चुकी है। ना वापसी भी अब समाप्त हो चुका है। ऐसे में सभी प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड वा क्षेत्रों में विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं ।आज सरदार पटेल नगर वार्ड 23 की बसपा प्रत्याशी कुसुम यादव के समर्थक मक्खापुर जीयनपुर आशापुर तक पूरा निरंकार पुर में जनसंपर्क किए। इस दौरान आशापुर के पूर्व प्रधान सहज राम यादव ने कहा कि कुसुम यादव हमारी पुत्रवधू हैं और सरदार पटेल नगर से बसपा प्रत्याशी हैं।उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए वार्ड के विकास के लिए हम चुनाव लड़ रहे है।सरदार पटेल नगर की जनता सभी वर्गो धर्मों के लोग बसपा के साथ हैं । उन्होंने कहा कि 11 मई को अयोध्या नगर निगम का चुनाव है। ऐसे में जनसंपर्क अभियान सुबह शाम किया जा रहा है। जनता का भरपूर समर्थन सहयोग हमें मिल रहा है। हमें पूर्ण आशा है कि सरदार पटेल नगर वार्ड की जनता कुसुम यादव को भारी मतों से विजई बनाएगी, ताकि इस बार वार्ड का संपूर्ण विकास हो चुके। गरीबों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान काफी संख्या में बसपा समर्थक प्रचार अभियान में शामिल रहे।