मवई अयोध्या।डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के निर्देश पर 'गांव की समस्या गांव में समाधान'के तहत प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल के माध्यम से भ्रस्टाचार मुक्त ग्राम विकास का अभियान शुरू किया है।इसी क्रम में शुक्रवार को मवई ब्लाक के मैरामऊ गांव में ग्राम चौपाल में आकस्मिक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के आने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों में हलचल मच गई।आनन फानन में ब्लाक व तहसील के अधिकारी मौके पर पहुँच कर सुरक्षा व्यवस्था सहित हावभगत में जुट गए।वही विधायक राम चन्द्र यादव ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ जनता चौपाल में आये लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिया।मवई खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता व नयाब तहसीलदार रूदौली मौजूद रहे।वही विधायक ने ग्राम पंचायत मैरामऊ में आंगनबाड़ी केंद्र बनने के लिए भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव करने को कहा है साथ चारागाह,अमृत सरोवर व गौशाला का निमार्ण कराने का अधिकारियों को निर्देशित किया है।विधायक ने क्रमवार महिलाओं व पुरषों से सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली वही कुछ लोगो ने राशन न मिलने की शिकायत की जिस पर विधायक ने सभी की समस्याओं को अविलंब निस्तारण के लिए निर्देशित किया है।विधायक ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के जनता के नाम संदेश पत्र को पढ़कर सुनाया।वही विधायक ने भाजपा सरकार की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को जानकारी दिया।
इस मौके पर भाजपा नेता निर्मल शर्मा,तेज तिवारी,संतोष मिश्रा,समाजसेवी जगन्नाथ यादव,प्रवीण चौहान,चन्द्रिका चौहान,प्रधान वैधनाथ,राजेश शर्मा सहित ब्लाक व तहसील के कर्मचारी मौजूद रहे।