Fri, 17 Apr 2026
Breaking News
: “मेरे जनाजे पर सभी को आना है…” — इंस्टाग्राम स्टेटस के बाद युवती ने खाया जहर, मौत | : “लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: Yogi Adityanath” | : सपा सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा हमला—UP की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल | : अयोध्या में कमाल अहमद बने भारतीय किसान यूनियन (धर्मेन्द्र) के जिला अध्यक्ष | : अयोध्या में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का 7वाँ स्थापना दिवस, पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित | रूदौली अयोध्या : परमीट की आड़ में खुलेआम अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | : कानपुर में दिल दहला देने वाला डंपर हादसा, युवक की दर्दनाक मौत,70 मीटर तक घिसटता रहा शव, पूरी घटना CCTV में कैद | : अम्बेडकरनगर: जबरन मकान गिराने का मामला पकड़ा तूल, डीएम ने लिया संज्ञान | : दुर्गा विसर्जन जुलूस में हुई हिंसा का फैसला, मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी, 9 दोषियों को उम्रकैद,22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या का मामला | : प्रेमी संग मिलकर रचा खून का खेल, पति की हत्या से पर्दा उठा तो दंग रह गई पुलिस! | : “मेरे जनाजे पर सभी को आना है…” — इंस्टाग्राम स्टेटस के बाद युवती ने खाया जहर, मौत | : “लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: Yogi Adityanath” | : सपा सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा हमला—UP की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल | : अयोध्या में कमाल अहमद बने भारतीय किसान यूनियन (धर्मेन्द्र) के जिला अध्यक्ष | : अयोध्या में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का 7वाँ स्थापना दिवस, पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित | रूदौली अयोध्या : परमीट की आड़ में खुलेआम अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | : कानपुर में दिल दहला देने वाला डंपर हादसा, युवक की दर्दनाक मौत,70 मीटर तक घिसटता रहा शव, पूरी घटना CCTV में कैद | : अम्बेडकरनगर: जबरन मकान गिराने का मामला पकड़ा तूल, डीएम ने लिया संज्ञान | : दुर्गा विसर्जन जुलूस में हुई हिंसा का फैसला, मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी, 9 दोषियों को उम्रकैद,22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या का मामला | : प्रेमी संग मिलकर रचा खून का खेल, पति की हत्या से पर्दा उठा तो दंग रह गई पुलिस! | : “मेरे जनाजे पर सभी को आना है…” — इंस्टाग्राम स्टेटस के बाद युवती ने खाया जहर, मौत | : “लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: Yogi Adityanath” | : सपा सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा हमला—UP की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल | : अयोध्या में कमाल अहमद बने भारतीय किसान यूनियन (धर्मेन्द्र) के जिला अध्यक्ष | : अयोध्या में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का 7वाँ स्थापना दिवस, पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित | रूदौली अयोध्या : परमीट की आड़ में खुलेआम अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | : कानपुर में दिल दहला देने वाला डंपर हादसा, युवक की दर्दनाक मौत,70 मीटर तक घिसटता रहा शव, पूरी घटना CCTV में कैद | : अम्बेडकरनगर: जबरन मकान गिराने का मामला पकड़ा तूल, डीएम ने लिया संज्ञान | : दुर्गा विसर्जन जुलूस में हुई हिंसा का फैसला, मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी, 9 दोषियों को उम्रकैद,22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या का मामला | : प्रेमी संग मिलकर रचा खून का खेल, पति की हत्या से पर्दा उठा तो दंग रह गई पुलिस! |

: यूपी में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू, 37 जिलों में डाले जा रहे हैं वोट

Santosh Kumar Yadav / Thu, May 4, 2023 / Post views : 9

Share:
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच गुरूवार को स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हुआ। इस चरण में नौ मंडलों के 37 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। पहले चरण में दस नगर निगमों में महापौर पद के लिये वोट ईवीएम के जरिये डाले जा रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में गोरखपुर नगर निगम के चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं 104 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और 276 नगर पंचायत अध्यक्ष के अलावा 830 पार्षद,2776 नगर पालिका सदस्य और 3682 नगर पंचायत सदस्यों के लिये मतदान बैलेट पेपर के जरिये संपन्न कराया जा रहा है। पहले चरण में दस पार्षद,एक जिला पंचायत और एक नगर पालिका अध्यक्ष और 73 सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित किये जा चुके हैं। इस चरण में शामिल नौ मंडलों में सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और देवीपाटन शामिल हैं। पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, बरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर में वोट डाले जा रहे हैं। राज्य चुनाव आयुक्त (एसईसी) मनोज कुमार ने कहा कि चुनाव के पहले चरण में दो करोड़ 40 लाख सात हजार 243 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या एक करोड 27 लाख 70 हजार 963 और महिला मतदाताओं की संख्या एक करोड 12 लाख 36 हजार 680 है। मतदान के लिये नगर निगम के 2658 मतदान केन्द्र और 9699 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं वहीं नगर पालिका परिषद के लिये 2566 मतदान केन्द्र और 8214 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा, कि कुल 19,880 इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के साथ 1,01,477 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल और 47,985 होमगार्ड चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। पुलिस बल के अलावा पीएसी की 86 कंपनियां और दो प्लाटून और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 35 कंपनियां भी तैनात की गई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें