Santosh Kumar Yadav / Wed, Jan 29, 2025 / Post views : 61
मिल्कीपुर अयोध्या। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिल्कीपुर विधानसभा स्थित हैरिग्टनगंज के मॉ शारदा फार्मेसी कालेज में प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान के समर्थन में जनसभा संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू व पार्टी के शीर्ष नेताओं ने डिप्टी सीएम का माला पहनकर स्वागत किया।फिर उसके बाद उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित वोट की अपील की।उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाने पर लेते हुए कहा अयोध्या से प्रयागराज तक चारों तरफ आस्था का जनसागर उमड़ा है, यह दृश्य देखकर सपा और कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा है, ऐसे में आस्था को चोट पहुंचाने वाले बयान दे रहे हैं, अखिलेश यादव के संगम में स्नान करने पर बोले केशव मौर्य, कहा संगम नहाने के बाद भी सद्बुद्धि नहीं आई है, विकृति छाई हुई है, महाकुंभ आस्था का महापर्व है, इसको लेकर दो लगातार नकारात्मक टिप्पणी कर रहे हैं, यह उनका दृष्टि और मानसिक दोष है, उनको अपना इलाज करवाना चाहिए,प्रदेश में नौ सीटों में 7 सीट जैसे भाजपा ने जीती वैसे मिल्कीपुर भी जीतेगी।वहीं पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने ने कहा कि मिल्कीपुर का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। जिसमें बुजुर्ग और युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यहां की जनता का भरपूर समर्थन मिला रहा। उन्होंने कहा कि आने वाली 8 फरवरी को हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव जीत रहे.
विज्ञापन
विज्ञापन