Santosh Kumar Yadav / Thu, Jun 1, 2023 / Post views : 31
विधायक रामचंद्र यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा रुदौली क्षेत्र की सभी सम्मानित जनता की तरफ से सांसद का हार्दिक स्वागत है अभिनंदन है साथ ही उन्होंने कहा कि सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने हमेशा ही माताओं तथा बेटियों का सम्मान किया है तथा उनकी रक्षा के लिए तथा नौजवानों के स्वाभिमान के लिए हमेशा ही संघर्ष किया है उन्होंने कहा कि 2024 में भारत के सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए सांसद जी लगातार संघर्ष कर रहे हैं साथ ही लगातार जनता की सेवा कर रहे हैं सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि 5 जून को अयोध्या में देशभर के संत एकत्रित होंगे और 11 लाख लोग रैली में शामिल होंगे और उन्होंने कहा कि पांच जून को अयोध्या में संत बोलेंगे और हम सब सुनेंगे और उन्होंने अपनी रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचने की अपील की भी है।
और अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया षड्यंत्र कहा जिस दिन आरोप सिद्ध हो जाएगा उस दिन मैं खुद अपनी जीवन लीला कर लूंगा समाप्त इस मौके पर जिला मंत्री धर्मेन्द्र सिंह, अजय शुक्ला,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता तेज तिवारी, प्रधानगण राज कुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ रुदौली राम प्रेस यादव, निर्मल शर्मा, , पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेश मिश्रा, कुलदीप सोनकर प्रधान राजेश यादव, बहिन सबीना बानो, सरवन सिंह,माता बदल पांडे,जय सिंह विश्वकर्मा, सहित हजारों लोग उपस्थित थे कार्यक्रम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा का ब्यापक इंतजाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन