दमोह जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे ने पति धर्मेंद्र कटारे के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली धर्मेन्द्र कटारे करीब एक हजार कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल में कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए करीब 300 वाहनों के काफिले के साथ वे दमोह से भोपाल पहुंचे उनके साथ बटियागढ़ जनपद पंचायत के अध्यक्ष मंगल कुशवाहा सहित 5 जनपद पंचायत सदस्यों, और कई सरपंचों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
धर्मेंद्र कटारे ने कहा मैं कमलनाथ की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं हमारे साथ दमोह जिले के कई जनप्रतिनिधि आज कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं आने वाले समय में हम कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करेंगे। विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर धर्मेंद्र कटारे ने कहा चुनाव लड़ने लड़ाने का काम पार्टी नेतृत्व को करना है पार्टी जो निर्णय लेगी हम उसके अनुसार काम करेंगे।
धर्मेंद्र कटारे और उनके समर्थकों के कांग्रेस में शामिल होने पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने धन्यवाद देते हुए कहा- आज प्रश्न किसी उम्मीदवार का नहीं है चार महीने में चुनाव है ये बात याद रखियेगा ये उम्मीदवारों का चुनाव नहीं है ये केवल पार्टी का नहीं है ये चुनाव मध्य प्रदेश के लोगों का है। अगले चार महीने के लिए सच्चाई का साथ मत छोड़िएगा जिसको सच्चाई समझ में नहीं आती उनको समझाइएगा, उसको बताएगा 15 महीने की सरकार में आधा समय आचार संहिता में निकल गया 27 लाख किसानों को हमने कर्ज़ा माफ़ किया चुनाव आते ही घोषणा की मशीन डबल स्पीड से चलती है मैं आप लोगों से फिर मुलाक़ात करूंगा ज़िले में आ कर सबसे मिलूंगा।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे, जनपद अध्यक्ष मंगल कुशवाहा और धर्मेन्द्र कटारे के कांग्रेस में शामिल होने पर दमोह के कांग्रेस विधायक अजय टंडन ने कहा- दमोह में वर्तमान में दो सीटें भाजपा के पास हैं एक बीएसपी और एक दमोह सीट पर कांग्रेस के विधायक हैं इस बार दमोह की चारों सीटों पर कांग्रेस जीतेगी धर्मेन्द्र कटारे की पत्नी जिला पंचायत की उपाध्यक्ष हैं पथरिया सीट कई बार से हम लोग हारते आ रहे हैं हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि यह सीट हम जीतें आज कई लोगों ने जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।
कमलनाथ का सर्वे चल रहा है धर्मेन्द्र कटारे ने आज कांग्रेस के प्रति आस्था और विश्वास जताया है हम ये मानते हैं कि यदि कोई व्यक्ति इतने तामझाम के साथ आता है तो उन्होंने अपनी टिकट की मांग रखी है लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी जो निर्णय लेगी वो उन्हें मान्य होगा धर्मेन्द्र कटारे अच्छे उम्मीदवार हो सकते हैं टिकट किसी को भी मिले लेकिन पथरिया सीट निश्चित तौर पर कांग्रेस जीतेगी।