सोहावल अयोध्या।
जिले के सोहावल ब्लॉक में समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था में अपना नाम दर्ज करवा चुकी समाजिक संस्था दि आयुष्मान फाउंडेशन ने सोहावल क्षेत्र की तीन शादियों में घरेलू सामान ले कर उनके घर पहुंची और शादी कर रहे बहनों के पिता व भाइयों का सहारा बनी | इसी कड़ी में टीम सबसे पहले अर्थर ग्राम सभा मे मौजूद अभयराज का पुरवा पहुँची और पूजा बहन के माता-पिता को अलमारी, लेमन सेट, हाथ की घड़ी व साड़ियां देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी, टीम दूसरी बहन कोमल के घर निमैचा पहुंची और बहन के पिता को वॉशिंग मशीन, दूल्हा दुल्हन के लिए हाथ घड़ी, लेमन सेट व साड़ियां देते हुए शुभकामनाएं दी, टीम तीसरी बहन क्रांति के घर मंगलसी पहुंची और बहन के भाई को बक्सा, लेमन सेट, दूल्हा-दुल्हन के लिए हाथ घड़ी व साड़ियां देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी | संस्था के द्वारा किए गए इस नेक कार्य की तीनों गांव के लोगो ने खूब सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया | फाउंडेशन की तरफ से गजेन्द्र सिंह व शिवम जायसवाल ने तीनों बहनों को जीवन की नई पारी शुरू करने के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की | तो विजय आनंद ने लोगो से इस फाउंडेशन से जुड़कर पुण्य कार्य करने की अपील की | इस मौके पर टीम की तरफ से समाजसेवी पटेल पवन वर्मा, सुरेन्द्र कोरी, सत्यप्रकाश गांधी पांडेय, जलज मोर्या, अरविंद कुमार, अफरोज, दिलीप निगम, आज़ाद रावत, अनिल पांडेय, अंशुमान श्रीवास्तव, संतनदीन, प्रदीप रावत, शुभम पटेल, हिमांशु पांडेय आदि मौजूद रहे |