Wed, 24 Jun 2026
Breaking News
: “मेरे जनाजे पर सभी को आना है…” — इंस्टाग्राम स्टेटस के बाद युवती ने खाया जहर, मौत | : “लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: Yogi Adityanath” | : सपा सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा हमला—UP की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल | : अयोध्या में कमाल अहमद बने भारतीय किसान यूनियन (धर्मेन्द्र) के जिला अध्यक्ष | : अयोध्या में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का 7वाँ स्थापना दिवस, पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित | रूदौली अयोध्या : परमीट की आड़ में खुलेआम अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | : कानपुर में दिल दहला देने वाला डंपर हादसा, युवक की दर्दनाक मौत,70 मीटर तक घिसटता रहा शव, पूरी घटना CCTV में कैद | : अम्बेडकरनगर: जबरन मकान गिराने का मामला पकड़ा तूल, डीएम ने लिया संज्ञान | : दुर्गा विसर्जन जुलूस में हुई हिंसा का फैसला, मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी, 9 दोषियों को उम्रकैद,22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या का मामला | : प्रेमी संग मिलकर रचा खून का खेल, पति की हत्या से पर्दा उठा तो दंग रह गई पुलिस! | : “मेरे जनाजे पर सभी को आना है…” — इंस्टाग्राम स्टेटस के बाद युवती ने खाया जहर, मौत | : “लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: Yogi Adityanath” | : सपा सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा हमला—UP की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल | : अयोध्या में कमाल अहमद बने भारतीय किसान यूनियन (धर्मेन्द्र) के जिला अध्यक्ष | : अयोध्या में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का 7वाँ स्थापना दिवस, पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित | रूदौली अयोध्या : परमीट की आड़ में खुलेआम अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | : कानपुर में दिल दहला देने वाला डंपर हादसा, युवक की दर्दनाक मौत,70 मीटर तक घिसटता रहा शव, पूरी घटना CCTV में कैद | : अम्बेडकरनगर: जबरन मकान गिराने का मामला पकड़ा तूल, डीएम ने लिया संज्ञान | : दुर्गा विसर्जन जुलूस में हुई हिंसा का फैसला, मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी, 9 दोषियों को उम्रकैद,22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या का मामला | : प्रेमी संग मिलकर रचा खून का खेल, पति की हत्या से पर्दा उठा तो दंग रह गई पुलिस! | : “मेरे जनाजे पर सभी को आना है…” — इंस्टाग्राम स्टेटस के बाद युवती ने खाया जहर, मौत | : “लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: Yogi Adityanath” | : सपा सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा हमला—UP की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल | : अयोध्या में कमाल अहमद बने भारतीय किसान यूनियन (धर्मेन्द्र) के जिला अध्यक्ष | : अयोध्या में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का 7वाँ स्थापना दिवस, पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित | रूदौली अयोध्या : परमीट की आड़ में खुलेआम अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | : कानपुर में दिल दहला देने वाला डंपर हादसा, युवक की दर्दनाक मौत,70 मीटर तक घिसटता रहा शव, पूरी घटना CCTV में कैद | : अम्बेडकरनगर: जबरन मकान गिराने का मामला पकड़ा तूल, डीएम ने लिया संज्ञान | : दुर्गा विसर्जन जुलूस में हुई हिंसा का फैसला, मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी, 9 दोषियों को उम्रकैद,22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या का मामला | : प्रेमी संग मिलकर रचा खून का खेल, पति की हत्या से पर्दा उठा तो दंग रह गई पुलिस! |

: इंदौर टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 197 रनों पर सिमटी, 88 रनों की ली बढ़त

Share:
इंदौर। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत यहां के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 197 रनों पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 88 रनों की बढ़त मिली है। ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। ख्वाजा के अलावा मार्नस लाबुशेन ने 31 और स्टीव स्मिथ ने 26 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी की शुरुआत खराब रही और केवल 12 रनों के कुल स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने ट्रैविस हेड (09) को चलता कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। 108 के कुल स्कोर पर जडेजा ने लाबुशेन को बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। जडेजा ने इसके बाद ख्वाजा को पवेलियन भेज भारत को बड़ी सफलता दिलाई। ख्वाजा ने 60 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। 146 के स्कोर पर जडेजा ने स्मिथ को आउट कर मैच में अपना चौथा विकेट लिया। इसके बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब और कैमरून ग्रीन ने पांचवें विकेट के लिए 40 रन जोड़े। 186 के कुल स्कोर पर अश्विन ने हैंड्सकॉम्ब (19) को अय्यर के हाथों कैच कराकर यह साझेदारी तोड़ी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई पूरी टीम 197 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के आखिरी 6 विकेट केवल 11 रनों पर गिर गए। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 4 और उमेश यादव व रविचंद्रन अश्विन ने 3-3 विकेट लिया। भारत की पहली पारी 109 रनों पर सिमटी, मैथ्यू कुह्नमैन ने लिए 5 विकेट इससे पहले आज लंच के बाद भारतीय की पहली पारी केवल 109 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए विराट कोहली ने 22 और शुभमन गिल ने 21 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू कुह्नमैन ने 5 विकेट लिए। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। केएल राहुल की जगह टीम में शामिल किये गए शुभमन गिल ने रोहित के साथ पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े। 27 के कुल स्कोर पर मैथ्यू कुह्नमैन ने कप्तान रोहित शर्मा को एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया। रोहित ने 12 रन बनाए। इसके बाद कुह्नमैन ने गिल को आउट कर अपना दूसरा विकेट लिया। चेतेश्वर पुजारा कुछ खास नहीं कर सके और केवल 1 रन बनाकर नाथन ल्योन की गेंद पर बोल्ड हो गए। जडेजा भी कुछ खास नहीं कर सके और 4 रन बनाकर ल्योन का दूसरा शिकार बने। श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले कुह्नमैन की गेंद पर बोल्ड हो गए। मर्फी ने विराट कोहली (22) को एलबीडब्ल्यू कर भारत को छठा झटका दिया। इसके बाद ल्योन ने श्रीकर भरत (17) को पवेलियन भेज भारत को सातवां झटका दिया। 88 के कुल स्कोर पर कुह्नमैन ने अश्विन (03) को एलबीडब्ल्यू कर मैच में अपना चौथा विकेट लिया। अश्विन के बाद बल्लेबाजी करने आए उमेश यादव ने कुछ बड़े शॉट खेले और दो छक्के और एक चौका लगाया। वह 13 गेंदों पर 17 रन बनाकर कुह्नमैन का पांचवां शिकार बने। 109 रनों के कुल स्कोर पर मोहम्मद सिराज के रूप में भारत का आखिरी विकेट गिरा। सिराज बिना खाता खोले रन आउट हो गए। अक्षर पटेल 12 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू कुह्नमैन ने 5, नाथन ल्योन ने 3 व टॉड मर्फी ने 1 विकेट लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें