मवई अयोध्या।पटरंगा मंडी में स्थित महेश चंद्र स्मारक विद्यालय में शनिवार को विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी के द्वारा किया गया।
बता दें कि शनिवार को गायत्री नगर पटरंगा मंडी में स्थित महेश चंद स्मारक विद्यालय में सर्वप्रथम सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।जिसमें मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुरुआत की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा तरह-तरह की झांकियां एवं देशभक्ति के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर वहां पर मौजूद लोगों का मन मोह लिया।साथ ही कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्रा अनूप मिश्रा पिंकू गुप्ता अर्पित मिश्रा विजय मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।