रुदौली कोतवाली क्षेत्र के सुजानगंज चौकी अंतर्गत सुजानगंज बाजार में आज दिनांक 06/05/2023 दिन शनिवार समय लगभग 2 बजकर 30मिनट पर दरियाबाद की तरफ से आ रही ट्रक वाहन संख्या UP 21 CN 4141 ने अपनी मां के साथ सुजानगंज बाजार जा रही 8 वर्षिय मासूम राजनंदनी पुत्री शिवकुमार निवासी धौरहरा थाना कोतवाली जनपद अयोध्या को कुचल दिया है जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। वहीं चौकी प्रभारी सुजानगंज विनय यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है व ट्रक वाहन संख्या UP 21CN 4141 को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया गया है वहीं बाताया कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
वही सूचना पर भेलसर चौकी प्रभारी द्रवेश द्विवेदी अपने दल बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर पहुंच पीड़ित परिजनों की मदद करते दिखाई पड़े।