खबर अयोध्या जनपद के तहसील रुदौली से जहां एक दबंग अवैध बालू खनन माफिया पर अवैध बालू खनन की खबर चलाए जाने पर पत्रकार से अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पत्रकार ने थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि 10 मार्च 2023 को कोतवाली क्षेत्र के सुजानगंज चौकी अंतर्गत ग्राम मंहगू का पुरवा में अवैध बालू खनन का कारोबार हो रहा था सूचना मिलने पर पत्रकार रमेश मौके पर जाकर जानकारी ली और पाया कि अवैध बालू खनन धड़ल्ले से हो रहा था जिसको प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिससे झुल्लाए दबंग बालू खनन माफिया शिव कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी ग्राम नैपुरा ने छ: माह बीत जाने के पश्चात यादव होटल (निकट लोहियापुल) पर शनिवार को शाम लगभग 5 से 6 बजे के बीच अचानक अपने साथियों के साथ होटल पर पहुंचा जहां पर पहले से मौजूद रहे पत्रकार से पूर्व चली खबर का जिक्र करते हुए गली गलौज व अभद्रता करने लगा शोरगुल होने पर जब लोग इकट्ठा हुए तब जान से मार देने व अकेले में कहीं मिलने पर देख लेने की बात कहते हुए भाग गया। जिसकी लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र पीड़ित पत्रकार ने रविवार को थाना रुदौली कोतवाली में दिया है।
वहीं चौकी इंचार्ज भेलसर द्रवेष द्विवेदी ने बताया कि शिकायती प्रार्थना पत्र मिला है जांच कर उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी।