अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटरा में काली देवी मंदिर परिसर में गांव के ही कुछ लोगों द्दारा जबरन कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है कब्जा करने की गांव के जोखू, अशोक मिश्रा, सत्यनाम,मनोज कुमार,जगराम, सहजराम, विनोद कुमार, घनश्याम सहित दर्जनों ग्रामीणों व महिलाओं ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी रूदौली को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग करते हुए बताया गांव में मां काली देवी का प्राचीन मंदिर है मंदिर प्रांगण में सार्वजनिक सरकारी नल व सांसद निधि से सोलर लाइट और तीनों तरफ से बाउंड्री बनी थी जिसमें गांव के ही पवन सैनी पुत्र अभिराम सैनी, हरिओम पुत्र चंद्राराम,अनुराग पुत्र अभिराम,आशीष पुत्र चंद्राराम ने जबरन मंदिर के सहन व प्रांगण के सामने पूरब की बाउंड्री तोड़कर कब्जा कर रहे हैं।और गांव के सम्भ्रांत व्यक्तियों के मना करने पर लोगों को भद्दी भद्दी गालियां देते हैं और फौजदारी पर उतारू हो जाते हैं।
एसडीएम रूदौली ने मामले को गम्भीरत से लेते हुए रुदौली कोतवाली पुलिस को मंदिर परिसर में हो रहे अवैध निर्माण को रोकने और दबंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही का आदेश दिया।इस सम्बन्ध में कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया की चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।