कूड़ा सादात व दलसराय चौराहा के मध्य नहर पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल
कोतवाली क्षेत्र के भेलसर चौकी अन्तर्गत कूड़ा सादात व दलसराय चौराहा के मध्य नहर पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बरसाती पुत्र अज्ञात उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम सरैया थाना पटरंगा जनपद अयोध्या को टक्कर मार दी । जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।