रुदौली अयोध्या। उपनिरीक्षक रवीश कुमार यादव आरक्षी धनंजय पासवान की तत्परता से मादक पदार्थों के सेवन व बिक्री करने वाले अभियुक्त को मिसा बड़ागांव तिराहा के पास से किया गया गिरफ्तार। हम आपको बताते चलें कि पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारा सक्रिय अपराधियों एवं मादक पदार्थों के बेचने व सेवन करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण प्र0 नि0श्री संतोष कुमार सिंह थाना रौनाही के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक श्री रवीश कुमार यादव तथा आरक्षी धनंजय पासवान द्वारा मादक पदार्थों के सेवन बिक्री करने वाले अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र ननकऊ निवासी बरईखुर्द को 15 ग्राम अवैध मार्फीन के साथ 16 फरवरी2023 समय लगभग 11:15 बजे मिसा बड़ागांव तिराहा से गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। थाना रौनाही में गिरफ्तार युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम उपनिरीक्षक रवीश कुमार यादव कांस्टेबल धनंजय पासवान ।