Fri, 11 Sep 2026
Breaking News
गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | छुट्टा पशु, जलभराव और बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा : किसानों ने अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | शुद्धिकरण यज्ञ विवाद पर कांग्रेस के दावे पर सवाल : हलBJP बोली—‘तथ्य-प्रमाण के बिना माहौल न बिगाड़ें’ | गोरखपुर में कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज : अभिषेक दत्त ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर | अयोध्या में CM ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा : नए CEO को दिए सशक्त संचालन के निर्देश | देश में सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में हासिल किया पहला स्थान | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | छुट्टा पशु, जलभराव और बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा : किसानों ने अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | शुद्धिकरण यज्ञ विवाद पर कांग्रेस के दावे पर सवाल : हलBJP बोली—‘तथ्य-प्रमाण के बिना माहौल न बिगाड़ें’ | गोरखपुर में कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज : अभिषेक दत्त ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर | अयोध्या में CM ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा : नए CEO को दिए सशक्त संचालन के निर्देश | देश में सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में हासिल किया पहला स्थान | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | छुट्टा पशु, जलभराव और बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा : किसानों ने अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | शुद्धिकरण यज्ञ विवाद पर कांग्रेस के दावे पर सवाल : हलBJP बोली—‘तथ्य-प्रमाण के बिना माहौल न बिगाड़ें’ | गोरखपुर में कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज : अभिषेक दत्त ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर | अयोध्या में CM ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा : नए CEO को दिए सशक्त संचालन के निर्देश | देश में सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में हासिल किया पहला स्थान |

: मध्य-प्रदेश : खंडवा में अपहरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, गुस्साए लोगों ने किया पथराव

Share:
भोपाल। मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में दो व्यक्तियों के अपहरण को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पथराव की घटना भी सामने आयी। वहीं, पथराव होने के बाद धारा 144 लगा दी है जिसके तहत चार या अधिक लोगों के जमा होने पर रोक होगी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार को गांधी नगर इलाके में पथराव की घटना के अलावा लोगों के एक समूह ने यहां मोघट पुलिस थाने में विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद तनाव व्याप्त हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों ने सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की लेकिन अब स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार को आनंद नगर इलाके में एक कैफे में एक लड़की दो पुरुषों के साथ बैठी थी तब लोगों के एक समूह ने दोनों पुरुषों का कथित तौर पर अपहरण कर लिया। मोघट पुलिस थाने के प्रभारी बृजभूषण हिरवे ने बताया कि रविवार को दोपहर मे दो लोगों को एक कैफे से अगवा कर लेने की सूचना के बाद पुलिस ने उन्हें छुड़ा लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों लोगों की शिकायत पर चार नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट और अपहरण के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर उसी घटना के सिलसिले में एक और प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी में दर्ज नामजद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बाद में एक पार्षद कुछ लोगों के साथ मामला दर्ज किए जाने के विरोध में मोघट थाने पहुंचे जिससे तनाव और बढ़ गया। पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला ने बताया कि अपहरण की घटना के बाद प्राथमिकी में चार लोगों को नामजद किया गया। उनके मुताबिक, चार में से दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया जिसके बाद एक समूह ने थाने में हंगामा किया और पास के इलाके में पथराव की घटना हुई। उन्होंने बताया कि अगले आदेश तक शहर में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है क्योंकि कुछ लोगों ने सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अब स्थिति शांतिपूर्ण है।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement