Sat, 12 Sep 2026
Breaking News
इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | शुद्धिकरण यज्ञ विवाद पर कांग्रेस के दावे पर सवाल : हलBJP बोली—‘तथ्य-प्रमाण के बिना माहौल न बिगाड़ें’ | गोरखपुर में कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज : अभिषेक दत्त ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर | अयोध्या में CM ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा : नए CEO को दिए सशक्त संचालन के निर्देश | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | शुद्धिकरण यज्ञ विवाद पर कांग्रेस के दावे पर सवाल : हलBJP बोली—‘तथ्य-प्रमाण के बिना माहौल न बिगाड़ें’ | गोरखपुर में कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज : अभिषेक दत्त ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर | अयोध्या में CM ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा : नए CEO को दिए सशक्त संचालन के निर्देश | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | शुद्धिकरण यज्ञ विवाद पर कांग्रेस के दावे पर सवाल : हलBJP बोली—‘तथ्य-प्रमाण के बिना माहौल न बिगाड़ें’ | गोरखपुर में कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज : अभिषेक दत्त ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर | अयोध्या में CM ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा : नए CEO को दिए सशक्त संचालन के निर्देश |

: बुर्के की आड़ में बंगाल भागने की फिराक में शाइस्ता परवीन! जानें अतीक हत्‍याकांड से जुड़े पांच बड़े अपडेट…

Santosh Kumar Yadav / Thu, Apr 20, 2023 / Post views : 102

Share:
प्रयागराज। उमेश पाल हत्‍याकांड में आरोपी अतीक अहमद की पत्‍नी शाइस्‍ता परवीन की प्रयागराज पुलिस को जोर शोर से तलाश है। अतीक, अशरफ और असद के जनाजे में शाइस्‍ता के शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। पुलिस बाहुबली की पत्‍नी की तलाश में जगह जगह छापेमारी कर रही है। एक दिन पहले मंगलवार को प्रयागराज मरियाडीह इलाके में भरेठा गांव में भारी संख्‍या में पुलिस पहुंची। यहां अशरफ की ससुराल है। हालांकि 50 हजार की इनामी शाइस्‍ता यहां भी नहीं मिलीं। शाइस्‍ता परवीन के बुर्के में होने की वजह से उनको ढूंढने में दिक्‍कत आ रही है। ऐसा खुद एसटीएफ के बड़े अधिकारी कह रहे हैं। आइए जानते हैं अतीक हत्‍याकांड से जुड़े पांच बड़े अपडेट … 1- कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाइस्‍ता परवीन खुद तो बुर्कें में हैं हीं, उनके साथ जितनी भी महिलाएं हैं, वे भी बुर्कानशीं हैं। बताया जा रहा है कि इन बुर्केवालियों की आड़ में शाइस्‍ता बंगाल भागने की फिराक में हैं। वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रही हैं। एसटीएफ के डीआईजी अनंतदेव तिवारी ने बताया कि शाइस्‍ता के अलावा हमारी टीम गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान की भी तलाश कर रही है। ये सभी उमेश पाल हत्‍याकांड में शामिल हैं। पर्दानशीं होने के कारण शाइस्‍ता परवीन को पकड़ पाने में थोड़ी दिक्‍कत सामने आ रही है। 2- अतीक अहमद का तीसरा बेटा असद 13 अप्रैल को झांसी एनकाउंटर में मारा गया था। उसके साथ शूटर गुलाम भी मारा गया। चर्चा थी कि प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्‍तान में असद को दफनाए जाते समय शाइस्‍ता भी वहां पहुंच सकती हैं। पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। शाइस्‍ता परवीन न तो अपने बेटे के जनाजे में आईं और न ही पति अतीक अहमद और अशरफ के। ऐसे इनपुट आए थे कि शाइस्‍ता अपने पति को आखिरी विदाई देने आ सकती हैं। साथ ही वह पुलिस के सामने सरेंडर कर देंगे पर सारी आशंकाएं निर्मूल साबित हुईं। 3- उमेश पाल हत्‍याकांड की जांच में जुटी एसटीएफ को ऐसे कई वीडियो मिले थे जिनमें शाइस्‍ता परवीन अतीक गैंग के शूटरों के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आ रही थीं। जांच में यह खुलासा हुआ है कि उमेश पाल की हत्‍या से पहले शूटरों की मीटिंग में शाइस्‍ता परवीन भी मौजूद थीं। साबरमती जेल में बैठकर अतीक अहमद शूटरों को निर्देश दे रहा था। इसी तरह अशरफ बरेली जेल से बैठक में शामिल था। यह बात भी सामने आई है कि शाइस्‍ता से शूटरों से कहा था कि उमेश पाल को मारकर अतीक गैंग की खोई हुई इज्‍जत वापस लानी है। 4-अतीक अहमद और अशरफ की हत्‍या करने वाले तीनों शूटरों को बुधवार को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस लाइन ले जाए गए हैं जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। दो दिन पहले तीनों को प्रयागराज से प्रतापगढ़ की जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था। बताया गया कि ऐसा सुरक्षा कारणों से किया गया है। दरअसल प्रयागराज की नैनी जेल में अतीक अहमद गैंग के कई सदस्‍य पहले से बंद चल रहे हैं। 5- अतीक गैंग का खास बमबाज गुड्डू मुस्लिम अब तक पकड़ में नहीं आया है। मेरठ, झांसी, अजमेर, नासिक के बाद उसके बेंगलुरु में देखे जाने की चर्चाए हैं। मेरठ से उसका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह अतीक अहमद के बहनोई अखलाक के घर पर दिखा था। अखलाक से प्रयागराज पुलिस पूछताछ में जुटी है। अखलाक ने बताया था कि उमेश पाल की हत्‍या करने के बाद गुड्डू मुस्लिम उनके घर आया था। उसने कुछ पैसे लिए और फिर कहीं दूसरी जगह चला गया। गुड्डू मुस्लिम चलती बाइक पर पीछे बैठकर बांध बांधने की कला में माहिर है।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement