अयोध्या। खबर मोतीगंज से है जहां पर चौकी इंचार्ज मोतीगंज व थाना बीकापुर द्वारा पत्रकार धर्मेंद्र तिवारी को मारने पीटने प्रताड़ित करने व फर्जी मुकदमे में फंसाने के खिलाफ अनिश्चित कालीन जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जनपद के सभी पत्रकार साथियों ने किया धरना प्रदर्शन। आपको बता दें मामला अयोध्या जनपद बीकापुर कोतवाली के मोतीगंज चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर जोहन का है बीते कुछ दिनों पहले पत्रकार धर्मेंद्र तिवारी द्वारा सूबे की योगी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मंशा है वहीं पर चौकी प्रभारी मोतीगंज द्वारा सरकार की मंशा की धज्जियां उड़ाई जा रही है पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के सम्बंध में जिसकी खबर प्रकाशित की गई थी खबर चलने के बाद तिलमिलाकर चौकी इंचार्ज मोतीगंज द्वारा पत्रकार धर्मेंद्र तिवारी को मारा पीटा प्रताड़ित व फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया पत्रकार धर्मेंद्र तिवारी ने न्याय पाने व चौकी इंचार्ज मोतीगंज के ऊपर कार्यवाही कराने हेतु अयोध्या पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई जनपद के उच्च अधिकारियों ने अनदेखा कर दिया पीड़ित पत्रकार को कई दिन बीत जाने के बाद न्याय नहीं मिला तब मजबूरन पीड़ित पत्रकार धर्मेंद्र तिवारी को न्याय दिलाने के लिए जनपद के सभी पत्रकार साथियों ने जिला अधिकारी कार्यालय अयोध्या पर किया धरना प्रदर्शन कई घंटो बीत जाने के बाद सीओ सिटी पहुंचे उन्होंने न्याय दिलाने के लिए दिया आश्वासन सोचने का विषय यह है कि कई दिन बीत जाने के बाद पत्रकार को न्याय नहीं मिला तो अब कैसे मिलेगा न्याय जिसके लिए पत्रकारों ने मजबूरन दिया धरना प्रदर्शन अब देखना यह है कि सीओ सिटी द्वारा दिया गया आश्वासन मे क्या कार्यवाही होगी यह फिर मामले को यही पर दबा दिया जाएगा। आखिर कब चौथे स्तंभ को मिलेगा न्याय। या फिर इसी तरह पत्रकारिता का होगा हनन।