थाना समाधान दिवस में कुल प्राप्त हुई 16 शिकायते, मौके पर 03 शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम रवाना हुई।
आज दिनांक 11/02/2023 थाना समाधान दिवस के अवसर पर नायब तहसीलदार रुदौली व प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने कोतवाली रूदौली में आम जन समस्याओं को सुना।
संम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्राप्त जनशिकायतों की सुनवाई कर त्वरित व निष्पक्ष जांच कराकर समयबद्ध रूप से विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है।
बताते चलें कि थाना समाधान दिवस रुदौली में कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें 15 राजस्व और 01 शिकायत पुलिस से संबंधित थी। मौके पर 03 शिकायतो के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम रवाना भी हुई है।