पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी जनपद अयोध्या के द्वारा चलाये जा रहे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियो के विरूद्ध अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी रुदौली के कुशल पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष बाबा बाजार के निर्देशन मे उ0नि0 आशीष कुमार द्वारा सम्बन्धित मु0अ0सं0 10/2023 व मु0अ0स0 11/2023 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या से सम्बंधित अज्ञात वांछित अभियुक्त 1.संग्राम पुत्र रामदीन गौतम व. संजय पुत्र जयराम गौतम नि0 ग्राम पारापहाड़पुर थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या को बनमऊ जंगल के पास सड़क से गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 11-02-2023 की रात्रि मे अज्ञात चोरो द्वारा वादी बृजमोहन यादव पुत्र मंशाराम यादव निवासी ग्राम मीरमऊ थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या पारा पहाड़पुर स्थित गल्ले की दुकान से 10 बोरी गेहूँ व एक अदद ठेलिया व एक अदद बैट्री व एक अदद आधार कार्ड व बैक पासबुक व शिवप्रसाद पुत्र स्व0 बाबूराम निवासी ग्राम पारा पहाड़पुर थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या की दुकान से एक अदद छोटा पम्पिंग सेट व एक अदद लोहे का ठीहा व दो अदद हथौड़ा व एक अदद आधार कार्ड व लोहो के अन्य सामान अज्ञात चोरो द्वारा रात्रि मे ताला तोड़कर चोरी कर ले गये थे ,उक्त के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु टीम गठित किया गया । मुखबिर खास व पता रसी-सुराग रसी से दोनो अभियुक्तों को मय चोरी किये हुए माल के साथ गिरफ्तार किया गया।