अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के कौशलपुरी के निकट लाला का पुरवा में दलित परिवार के पुश्तैनी जमीन के बंटवारे के विवाद में हस्तक्षेप सपा की पूर्व एमएलसी और उनके परिवार को भारी पड़ा। मारपीट में पूर्व एमएलसी, उनकी दो पुत्रियां और एक रिश्तेदार घायल हुई हैं, जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं दूसरे पक्ष की एक युवती समेत तीन लोग चोटिल हुए हैं।
मामले की जानकारी पर जिला अस्पताल में सपाइयों का जमावड़ा शुरू हो गया हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल से पूर्व एमएलसी और उनकी बड़ी पुत्री को लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर किया है बताया गया कि मोहल्ला लाला का पुरवा में लाला का पुरवा से कौशल पुरी रास्ते पर राम औतार, राजेश पासवान तथा रामरूप की पुश्तैनी लगभग 900 स्क्वायर फीट जमीन है जिसमे से रामरूप पासवान ने अपने हिस्से की 300 स्क्वायर फीट जमीन बेच ली है दो भाइयों की शेष बची 600 स्क्वायर फीट जमीन के बंटवारे को लेकर राम औतार तथा राजेश पासवान के मध्य विवाद चल रहा है।