मृतक किशोर की मां धनराजी पत्नी कमलेश ने गांव के ही गनेशी पुत्र हनीफ की पत्नी पर अपने पुत्र की हत्या कर करने का आरोप लगाया
खंडासा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मृतक किशोर की मां धनराजी ने कहा है कि 4 फरवरी को उसका पुत्र रंजीत प्राथमिक विद्यालय बकचुना के पास खेलने गया था वहां रंजीत खेल रहा था पूर्व से रंजिश रखने के कारण गणेशी की पत्नी उसके पास गई रंजीत को मारा पीटा गणेशी की पत्नी की मार से उसका पुत्र घायल हो गया और गणेशी की पत्नी ने जानबूझकर मेरे बेटे को छप्पर में लाकर लटका दिया जब परिजन मौके पर पहुंचे तब तक पुत्र की मृत्यु हो चुकी थी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने तत्काल पहुंचकर लाश को चीर घर पहुंचा दिया विपक्षी गण सर्कस एवं दबंग किस्म के हैं जो हत्या करने के पश्चात पुनः दूसरी हत्या करने की धमकी दे रहे हैं छप्पर से निकलते हुए गणेशी की पत्नी को मोनू पुत्र कमलेश ग्रामवासी ने देखा हैं!
वहीं दूसरी ओर देर शाम मृतक किशोर का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
चौकी प्रभारी खंडासा अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है मामले मेंआवश्यक कार्रवाई की जा रही है।