Santosh Kumar Yadav / Wed, May 31, 2023 / Post views : 31
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर व क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी सहित रुदौली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक के पुत्र रामू का आरोप है कि उसके पिता के सिर पर किसी ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि शव को देखने के बाद प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन