मवई,अयोध्या। रुदौली सीएचसी की प्रभारी Dr. fatima Hasan रिजवी, वो नाम जो हर गरीब माँ और नवजात के चेहरे पर मुस्कान बनकर आईं। डेढ़ माह में 107 से ज़्यादा सीज़ेरियन ऑपरेशन और सैकड़ों नॉर्मल डिलीवरी पूरी तरह नि:शुल्क! ये वही डॉक्टर हैं जिनकी तारीफ़ जिलाधिकारी अयोध्या निखिल टीकाराम फुंडे ने तहसील समाधान दिवस में सैकड़ों लोगों के सामने की थी लेकिन अफ़सोस... अब वही ईमानदार डॉक्टर कुछ स्वार्थी तत्वों के निशाने पर हैं निजी फायदे खो चुके कुछ लोग अब साजिश और मानसिक दबाव का खेल खेल रहे हैं डॉ. फातिमा ने जब अपने फेसबुक प्रोफाइल पर अपनी पीड़ा साझा की तो पूरा क्षेत्र बोल उठा जो इंसान जनता के लिए दिल से काम करे, उसे परेशान करना शर्मनाक है जनता कहती है जैसे कभी एसडीएम विकास धर दूबे की ईमानदारी कुछ लोगों को रास नहीं आई थी, वैसे ही अब फातिमा हसन रिजवी को निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन सच को कोई हरा नहीं सकता हम सबका फर्ज़ है ऐसे ईमानदार और समर्पित अधिकारियों के साथ खड़े रहें।
रिपोर्ट:-प्रदीप कुमार