अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बीएसी अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट गुरुवार को घोषित कर दिया गया। कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने रिजल्ट की घोषणा की। आजमगढ़ के कोटवा में संचालित कृषि महाविद्यालय के बीएसी फाइनल वर्ष में कुल 61 बच्चों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से सभी छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। पंकज कुमार शर्मा प्रथम स्थान, सौरभ त्रिपाठी द्वितीय और प्रिया शुक्ला ने तृतीय स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरी तरफ कृषि विश्व विद्यालय परिसर में संचालित कृषि महाविद्यालय बीएससी अंतिम वर्ष में 120 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें सभी को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। इसमें सृजन यादव प्रथम, स्मृति सिंह द्वितीय और अनुराग श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान हासिल किया है।विवि द्वारा संचालित उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय में कुल 41 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दिया था जिसमें से सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हो गए। बीएसी फाइनल में प्राची आर्या को प्रथम स्थान, मुकेश कुमार द्वितीय और अश्वनी रायकवर को तीसरा स्थान मिला है।