सोहावल-अयोध्या। लखनऊ से अयोध्या की ओर आ रही अनियंत्रित कार रौनाही थाना क्षेत्र शफीपुर के पास पहुचते ही अनियंत्रित हो बाइक सवार दूधिया निवासी उधौली धन्नीपुर शिवनायक को टक्कर मार दी। जिसके कारण भयभीत चालक से अनियंत्रित कार ने लखौरी पुल के पास खेत से घास काट कर लौट रहे धन्नीपुर निवासी साईकिल सवार अतुल शर्मा, पुत्र लल्लू राम, शिवधन पुत्र राजेंद्र प्रसाद की चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। एक साथ दो स्थानो पर टकराने के बाद झाडियो मे घुस जाने के कारण कार चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणो ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टर ने गंभीररूप से घायल शिवधन को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इस बाबत मे थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनो से तहरीर मिल गयी है। वाहन चालक की तालाश की जा रही है।