Sun, 22 Nov 2026
Breaking News
जनगणना 2027: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना : जघर बैठे मोबाइल से दर्ज करा सकेंगे परिवार का विवरण | वाराणसी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव : नमो घाट पर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल | दिल्ली में बब्बू भैया की दिग्गज भाजपा नेताओं से मुलाकात : बदायूं की राजनीति में बढ़ी हलचल | मा कामाख्या धाम में 1.51 लाख दीपों से जगमगाया गोमती तट : छठे दीपोत्सव में बना नया रिकॉर्ड | दीपोत्सव से पहले दुल्हन की तरह सजी रामनगरी अयोध्या : सरयू तट से धर्मपथ तक जगमगाई रोशनी | महराजगंज: दीपावली से पहले पटाखों की दुकानों पर छापेमारी : फरेनिया बाजार में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज : आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी | झांसी: होटल में नवविवाहिता की अचानक गिरने से मौत : CCTV में कैद हुई घटना; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | 30 और 31 अक्टूबर को होगी BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक : अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि | 31 अक्टूबर को सरदार पटेल भवन में होगा जयंती समारोह : कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि होंगे शामिल | जनगणना 2027: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना : जघर बैठे मोबाइल से दर्ज करा सकेंगे परिवार का विवरण | वाराणसी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव : नमो घाट पर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल | दिल्ली में बब्बू भैया की दिग्गज भाजपा नेताओं से मुलाकात : बदायूं की राजनीति में बढ़ी हलचल | मा कामाख्या धाम में 1.51 लाख दीपों से जगमगाया गोमती तट : छठे दीपोत्सव में बना नया रिकॉर्ड | दीपोत्सव से पहले दुल्हन की तरह सजी रामनगरी अयोध्या : सरयू तट से धर्मपथ तक जगमगाई रोशनी | महराजगंज: दीपावली से पहले पटाखों की दुकानों पर छापेमारी : फरेनिया बाजार में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज : आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी | झांसी: होटल में नवविवाहिता की अचानक गिरने से मौत : CCTV में कैद हुई घटना; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | 30 और 31 अक्टूबर को होगी BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक : अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि | 31 अक्टूबर को सरदार पटेल भवन में होगा जयंती समारोह : कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि होंगे शामिल | जनगणना 2027: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना : जघर बैठे मोबाइल से दर्ज करा सकेंगे परिवार का विवरण | वाराणसी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव : नमो घाट पर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल | दिल्ली में बब्बू भैया की दिग्गज भाजपा नेताओं से मुलाकात : बदायूं की राजनीति में बढ़ी हलचल | मा कामाख्या धाम में 1.51 लाख दीपों से जगमगाया गोमती तट : छठे दीपोत्सव में बना नया रिकॉर्ड | दीपोत्सव से पहले दुल्हन की तरह सजी रामनगरी अयोध्या : सरयू तट से धर्मपथ तक जगमगाई रोशनी | महराजगंज: दीपावली से पहले पटाखों की दुकानों पर छापेमारी : फरेनिया बाजार में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज : आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी | झांसी: होटल में नवविवाहिता की अचानक गिरने से मौत : CCTV में कैद हुई घटना; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | 30 और 31 अक्टूबर को होगी BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक : अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि | 31 अक्टूबर को सरदार पटेल भवन में होगा जयंती समारोह : कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि होंगे शामिल |

चमोली में THDC की निर्माणाधीन टनल में हादसा : 13 मजदूर रेस्क्यू; बाकी के लिए बचाव अभियान जारी

LIVE

Santosh Kumar Yadav / Thu, Aug 13, 2026 / Post views : 406

Share:

चमोली टनल हादसाचमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) में गुरुवार शाम THDC की निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा और पानी आने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के समय टनल के अंदर एक शिफ्ट में मजदूर काम कर रहे थे, जो मलबे और पानी की चपेट में आ गए।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक टनल में 18 से 19 मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिली थी। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान अब तक 13 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, टनल में फंसे अन्य मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, CISF और DIRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। इसके अलावा सेना, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें भी रेस्क्यू अभियान में शामिल होने के लिए मौके पर पहुंच रही हैं।

जिला प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। टनल के अंदर मलबा और पानी आने के कारण रेस्क्यू टीमों को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की प्राथमिकता टनल में फंसे सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना है।

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने हादसे और रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर जानकारी दी। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू अभियान की प्रगति पर लगातार अपडेट लिया जा रहा है।

LIVE NOW

लाइव अपडेट

चमोली टनल हादसा: लापता दो लोगों की तलाश जारी, रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर

चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद लापता दो लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिला प्रशासन की टीमें हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन कर रही हैं।

जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं रेस्क्यू अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और मौके पर तैनात एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीमों के साथ समन्वय कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

पानी और मलबा हटाने का काम तेज

टनल के भीतर पानी का स्तर कम करने के लिए पंपों की मदद से लगातार पानी बाहर निकाला जा रहा है। इसके साथ ही टनल में फंसी मशीनों और अन्य भारी अवरोधों को हटाने का काम भी युद्धस्तर पर जारी है। रेस्क्यू टीमों के लिए टनल के अंदर आगे बढ़ने का रास्ता साफ करने के लिए आधुनिक उपकरणों और तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

रेस्क्यू टीमें मलबे के बीच मौजूद छोटी से छोटी जगह और उन सभी संभावित हिस्सों की भी गहन जांच कर रही हैं, जहां लापता लोगों के होने की संभावना हो सकती है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी संभावित स्थान को छोड़ा नहीं जा रहा है।

अब तक 20 लोग निकाले गए, 8 की मौत

जिलाधिकारी गौरव कुमार के अनुसार हादसे के बाद अब तक कुल 20 लोगों को टनल से बाहर निकाला गया है। इनमें 12 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जबकि 8 लोगों की हादसे में मृत्यु हुई है।

वहीं, टनल में फंसे दो शेष लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बचाव दल हर चुनौती के बीच आगे बढ़ते हुए लापता लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।

मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में हादसे के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

चमोली टनल हादसा: एक और श्रमिक रेस्क्यू, दो की तलाश जारी

चमोली के मायापुर पीपलकोटी स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। अभियान के दौरान एक और श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया है।

टनल में अब दो अन्य लापता श्रमिकों की तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

टनल में भरे पानी की निकासी के लिए सक्शन पंप और अन्य उपकरणों की मदद ली जा रही है, ताकि रेस्क्यू टीमों की आवाजाही आसान हो और संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिकों की तलाश की जा सके।

जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF, NDRF और संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं। प्रशासन ने लापता दोनों श्रमिकों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर संभव प्रयास जारी रखा है।

चमोली टनल हादसा: घायल श्रमिकों से मिले CM धामी, रेस्क्यू अभियान की स्थिति का लिया जायजा

चमोली के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रेस्क्यू अभियान की स्थिति का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे।

यहां उन्होंने रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली तथा चिकित्सकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर श्रमिक की जान बेहद कीमती है और टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू अभियान में उपलब्ध सभी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

सीएम धामी ने बताया कि प्रभावित श्रमिकों के परिजनों को समय पर जानकारी देने के लिए संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी उन्होंने स्वयं बातचीत की है। हादसे के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें