Fri, 18 Sep 2026
Breaking News
उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग : CM धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ | मायावती ने UPI शुल्क/स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल : बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात | गनौली में 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा सुधार मेले का शुभारंभ : किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग : CM धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ | मायावती ने UPI शुल्क/स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल : बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात | गनौली में 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा सुधार मेले का शुभारंभ : किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग : CM धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ | मायावती ने UPI शुल्क/स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल : बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात | गनौली में 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा सुधार मेले का शुभारंभ : किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल |

वाराणसी में 15 अगस्त से OTS योजना : भवन कर के बकायेदारों को ब्याज में 100% छूट, तीन किश्तों में भी भुगतान

Santosh Kumar Yadav / Thu, Aug 6, 2026 / Post views : 94

Share:

वाराणसी। शहर के भवन स्वामियों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम वाराणसी ने भवन कर (गृहकर) के बकायेदारों को बड़ी राहत देते हुए उत्तर प्रदेश शासन की एकमुश्त समाधान योजना (OTS) लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत 1 अप्रैल 2026 तक के बकाया भवन कर पर लगने वाले ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि यह जनहितकारी योजना 15 अगस्त 2026 से 15 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। योजना का लाभ लेने के लिए भवन स्वामियों को निर्धारित अवधि के भीतर नगर निगम के मुख्य कार्यालय या अपने संबंधित जोनल कार्यालय में आवेदन कर बकाया कर जमा करना होगा।

योजना की विशेष बात यह है कि करदाता बकाया राशि का भुगतान एकमुश्त या अपनी सुविधा के अनुसार तीन किश्तों में भी कर सकेंगे। यह सुविधा नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी पात्र भवन स्वामियों के लिए उपलब्ध होगी।

नगर निगम के अनुसार, योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 15 अगस्त से 14 नवंबर 2026 तक आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन संबंधित जोनल कार्यालय में ऑफलाइन या नगर निगम के चैटबॉट नंबर 8601872601 के माध्यम से ऑनलाइन भी किया जा सकेगा।

नगर निगम ने भवन स्वामियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर योजना का लाभ उठाकर बकाया भवन कर का निस्तारण कर लें।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement