Santosh Kumar Yadav / Wed, Sep 16, 2026 / Post views : 6
उन्नाव। नवाबगंज ब्लॉक के दुंदपुर प्राथमिक विद्यालय में बीएसए के औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर के बाहर भैंसें बंधी मिलीं। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए भैंसों को वहां से खुलवाकर हटवाया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। स्कूल के बाहर पशु बांधे जाने को लेकर बीएसए ने प्रधानाध्यापक और विद्यालय स्टाफ को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
मामला नवाबगंज ब्लॉक के दुंदपुर प्राथमिक विद्यालय का है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शैक्षणिक और अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन