Thu, 17 Sep 2026
Breaking News
वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप |

हरिद्वार में 21 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण : ओम पुल की खूबसूरती में लगेगा चार चांद

Santosh Kumar Yadav / Mon, Aug 24, 2026 / Post views : 95

Share:

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार को सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर एक नई सौगात मिली। सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से ओम पुल के समीप एफआरपी से निर्मित 21 फीट ऊंची भगवान शिव की भव्य प्रतिमा का विधि-विधान के साथ लोकार्पण किया गया।

उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने धार्मिक अनुष्ठान के साथ शिव प्रतिमा का अनावरण किया। विभाग के अनुसार, प्रतिमा की उम्र करीब 100 वर्ष तक रहने का अनुमान है। प्रतिमा के स्थापित होने से ओम पुल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ ही यह श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बनेगी।

लोकार्पण के बाद मीडिया से बातचीत में सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भीमगोड़ा बैराज से लंबे समय से हो रहे सीपेज की समस्या को गेट बंद किए बिना गेट बदलकर नियंत्रित किया गया है। उन्होंने दावा किया कि इससे 15 जिलों के किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिली है।

उन्होंने बताया कि बंधों को भी मजबूत किया गया है, जिससे संभावित बाढ़ के खतरे को कम करने में सहायता मिलेगी। मंत्री ने भगवान शिव की प्रतिमा के अनावरण को शुभ संकेत बताते हुए कहा कि यहां प्रतिदिन स्तुति भी की जाएगी।

स्वतंत्र देव सिंह ने आगामी कुंभ को लेकर धामी सरकार को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं के लिए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग भी आवश्यक सहयोग करेगा।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement