Fri, 18 Sep 2026
Breaking News
उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग : CM धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ | मायावती ने UPI शुल्क/स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल : बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात | गनौली में 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा सुधार मेले का शुभारंभ : किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग : CM धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ | मायावती ने UPI शुल्क/स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल : बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात | गनौली में 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा सुधार मेले का शुभारंभ : किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग : CM धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ | मायावती ने UPI शुल्क/स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल : बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात | गनौली में 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा सुधार मेले का शुभारंभ : किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल |

टीसी लेने आए छात्र की सड़क हादसे में मौत : टीसी लेने आए नवोदय विद्यालय के छात्र की सड़क हादसे में मौत, छात्रों ने गेट पर जड़ा ताला

Santosh Kumar Yadav / Sat, Aug 15, 2026 / Post views : 114

Share:

बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में टीसी लेने आए 17 वर्षीय छात्र की सड़क हादसे में मौत के बाद विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ। साथी छात्र की मौत से आक्रोशित विद्यार्थियों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मृतक छात्र की पहचान सतीश राणा, निवासी सिरसिया, श्रावस्ती के रूप में हुई है। छात्रों के मुताबिक, सतीश टीसी लेने के लिए कई दिनों से विद्यालय के चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि अंग्रेजी शिक्षिका अनीता वर्मा द्वारा टीसी पर हस्ताक्षर नहीं किए जाने के कारण उसे परेशानी हो रही थी।

बताया जा रहा है कि विद्यालय से वापस लौटते समय स्कूल के पास ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सतीश को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्रों का आरोप है कि घटना की जानकारी विद्यालय के प्रिंसिपल मो. रउफ को दी गई, लेकिन उन्होंने इसे विद्यालय से बाहर की घटना बताते हुए जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया।

छात्रों ने अस्पताल में इलाज में कथित देरी और लखनऊ रेफर किए जाने के दौरान छात्र की मौत का भी आरोप लगाया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सतीश की मौत की खबर मिलते ही साथी छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। विद्यार्थियों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर एडीएम अमित कुमार और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से ज्ञापन लिया और उनकी मांगों पर कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया। छात्रों की ओर से संबंधित शिक्षिका के स्थानांतरण, अस्पताल में कथित लापरवाही की जांच और मृतक छात्र के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की गई थी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

फिलहाल पूरे मामले में लगाए गए आरोपों और हादसे की परिस्थितियों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement