Santosh Kumar Yadav / Mon, Sep 7, 2026 / Post views : 140
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी में संगठनात्मक बदलाव के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को मुख्य सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें पार्टी के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
ईशान आनंद, आकाश आनंद के छोटे भाई हैं। इसी बीच आकाश आनंद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रोफाइल बायो में बदलाव किया है और खुद को ‘बसपा समर्थक’ बताया है। इससे पहले उनके बायो में ‘बसपा कार्यकर्ता’ लिखा था।
ईशान को नई जिम्मेदारी और आकाश आनंद के बायो में बदलाव के बाद बसपा के भीतर नेतृत्व और संगठन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, आकाश आनंद को ईशान की वजह से किनारे किया गया है या भविष्य में ईशान को उनकी जगह आगे बढ़ाया जाएगा—इस संबंध में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।
आने वाले दिनों में बसपा का संगठनात्मक ढांचा और दोनों नेताओं की भूमिका किस दिशा में जाती है, इस पर राजनीतिक नजरें बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन