Santosh Kumar Yadav / Thu, Aug 20, 2026 / Post views : 261
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई। विवेकखंड स्थित ICICI बैंक के बाहर बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दिव्या मिश्रा को उनके पति मानस ने बैंक के बाहर बुलाया था। बातचीत के बाद गोली चलने की घटना हुई। गंभीर रूप से घायल दिव्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद आरोपी पति के भी गोली चलाने की सूचना सामने आई। विभिन्न रिपोर्टों के मुताबिक, उसने अपनी बहन को भी गोली मारी और बाद में खुद को गोली मार ली। इस घटनाक्रम में कुल तीन मौतों की सूचना सामने आ रही है। हालांकि पूरे घटनाक्रम और मौतों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होगी।
घटना की सूचना मिलते ही गोमतीनगर पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में जुटी है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद समेत अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।
गोमतीनगर की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर
रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन