Sun, 22 Nov 2026
Breaking News
जनगणना 2027: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना : जघर बैठे मोबाइल से दर्ज करा सकेंगे परिवार का विवरण | वाराणसी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव : नमो घाट पर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल | दिल्ली में बब्बू भैया की दिग्गज भाजपा नेताओं से मुलाकात : बदायूं की राजनीति में बढ़ी हलचल | मा कामाख्या धाम में 1.51 लाख दीपों से जगमगाया गोमती तट : छठे दीपोत्सव में बना नया रिकॉर्ड | दीपोत्सव से पहले दुल्हन की तरह सजी रामनगरी अयोध्या : सरयू तट से धर्मपथ तक जगमगाई रोशनी | महराजगंज: दीपावली से पहले पटाखों की दुकानों पर छापेमारी : फरेनिया बाजार में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज : आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी | झांसी: होटल में नवविवाहिता की अचानक गिरने से मौत : CCTV में कैद हुई घटना; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | 30 और 31 अक्टूबर को होगी BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक : अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि | 31 अक्टूबर को सरदार पटेल भवन में होगा जयंती समारोह : कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि होंगे शामिल | जनगणना 2027: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना : जघर बैठे मोबाइल से दर्ज करा सकेंगे परिवार का विवरण | वाराणसी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव : नमो घाट पर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल | दिल्ली में बब्बू भैया की दिग्गज भाजपा नेताओं से मुलाकात : बदायूं की राजनीति में बढ़ी हलचल | मा कामाख्या धाम में 1.51 लाख दीपों से जगमगाया गोमती तट : छठे दीपोत्सव में बना नया रिकॉर्ड | दीपोत्सव से पहले दुल्हन की तरह सजी रामनगरी अयोध्या : सरयू तट से धर्मपथ तक जगमगाई रोशनी | महराजगंज: दीपावली से पहले पटाखों की दुकानों पर छापेमारी : फरेनिया बाजार में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज : आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी | झांसी: होटल में नवविवाहिता की अचानक गिरने से मौत : CCTV में कैद हुई घटना; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | 30 और 31 अक्टूबर को होगी BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक : अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि | 31 अक्टूबर को सरदार पटेल भवन में होगा जयंती समारोह : कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि होंगे शामिल | जनगणना 2027: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना : जघर बैठे मोबाइल से दर्ज करा सकेंगे परिवार का विवरण | वाराणसी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव : नमो घाट पर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल | दिल्ली में बब्बू भैया की दिग्गज भाजपा नेताओं से मुलाकात : बदायूं की राजनीति में बढ़ी हलचल | मा कामाख्या धाम में 1.51 लाख दीपों से जगमगाया गोमती तट : छठे दीपोत्सव में बना नया रिकॉर्ड | दीपोत्सव से पहले दुल्हन की तरह सजी रामनगरी अयोध्या : सरयू तट से धर्मपथ तक जगमगाई रोशनी | महराजगंज: दीपावली से पहले पटाखों की दुकानों पर छापेमारी : फरेनिया बाजार में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज : आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी | झांसी: होटल में नवविवाहिता की अचानक गिरने से मौत : CCTV में कैद हुई घटना; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | 30 और 31 अक्टूबर को होगी BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक : अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि | 31 अक्टूबर को सरदार पटेल भवन में होगा जयंती समारोह : कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि होंगे शामिल |

: नगर निकाय चुनाव :एक बार फिर अयोध्या में खिला कमल, तीन पंचायतों व रुदौली नपा में दौड़ी साइकिल

Santosh Kumar Yadav / Sat, May 13, 2023 / Post views : 245

Share:
अयोध्या। अयोध्या नगर निगम में एक बार फिर से कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सपा के डॉ. आशीष पांडेय दीपू को करारी शिकस्त देते हुए महापौर का ताज अपने नाम कर लिया है। गिरीशपति त्रिपाठी ने 35625 मतों के अंतर से विजय दर्ज की है। यहां सपा और भाजपा को छोड़कर बाकी के सात प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। छह नगर पंचायतों और रुदौली नगर पालिका के नतीजे भी चौंकाने वाले रहे।तीन नगर पंचायतों पर भाजपा और तीन पर सपा ने कब्जा जमाया है, जबकि रुदौली नगर पालिका सीट पर एक बार फिर से सपा प्रत्याशी जब्बार अली ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की है। यहां भाजपा प्रत्याशी राजेश गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर बसपा के सारिक रहे। काउंटिंग के दौरान प्रत्याशियों के जीतने पर खूब अबीर गुलाल उड़े और जमकर आतिशबाजी भी हुई। कुमारगंज नगर पंचायत में भी भाजपा बुरी तरह हारी। यहां वह मुकाबले से ही बाहर रही। यहां सपा प्रत्याशी विकास सिंह ने 1267 मतों से निर्दल प्रत्याशी विजय कुमार उपाध्याय उर्फ अग्गू को पराजित किया। नवसृजित नगर पंचायत मां कामाख्या धाम से भाजपा प्रत्याशी शीतला प्रसाद शुक्ला जीतें हैं। भाजपा प्रत्याशी को 3554 मत प्राप्त हुए तो वहीं समाजवादी पार्टी के अनित कुमार शुक्ला को 3333 मतों से संतोष करना पड़ा।खिरौनी सुच्चितागंज में पहली बार हुए चुनाव में ही यहां समाजवादी पार्टी ने अपना कब्जा कर लिया है। यहां पहली महिला चेयरमैन रेशमा भारती बनीं हैं। गोसाईगंज नगर पंचायत से दस साल का वनवास इस बार समाप्त हो गया। दो बार के निकाय चुनाव से पराजय का दंश झेल रही भाजपा के लिए प्रत्याशी डॉ विजय लक्ष्मी जायसवाल संकटमोचक बन गईं। भरतकुंड भदरसा नगर पंचायत पर पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय मोहम्मद अहमद के परिवार का कब्जा और दबदबा दोनों बरकरार रहा।वोटों की गिनती में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रहे पूर्व चेयरमैन के पुत्र मोहम्मद राशिद ने सीधी टक्कर में भाजपा प्रत्याशी रामसेवक दास को पराजित किया। बीकापुर नगर पंचायत के सृजन से विजय की बांट जोह रही भारतीय जनता पार्टी को अब जीत का जायका चखने को मिला। शनिवार को मतगणना में भाजपा प्रत्याशी राकेश पांडेय ने बहुजन समाज पार्टी के लालमणि निषाद को पराजित किया। सपा को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें