रविवार को रुदौली के कामाख्या देवी मंदिर में 6 बेटियों के पिता ने 23 साल की युवती से शादी कर ली। दोनों का हिंदू रीति रिवाज से विवाह हुआ। शादी में बाराती और घराती रश्मों में शामिल हुए। बता दें की पहली पत्नी की मौत हो जाने के कारण 55 साल का बुजुर्ग अकेला रहने लगा था। अकेला पन दूर करने के लिए 55 वर्षीय बुजुर्ग नकछेद ने नंदनी से दूसरा विवाह कर लिया है। बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के जमीन हुसैनाबाद पूरे चौधरी गांव का हैं मामला। फिलहाल यह विवाह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।विवाह कराने वाले पंडित शीतला प्रसाद ने बताया कि विवाह आज सुबह हुआ जिसमें पहले हवन और फिर वरमाला की रस्म हुई। इस विवाह में 35 बाराती भी आए थे। उनके घर पर आज प्रीति भोज भी हो रहा है।